बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 11वीं के 16 वर्षीय छात्र को स्कूल की शिक्षिका के साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने दोनों को ढूंढ लिया है। छात्र ने बयान में यौन शोषण से इनकार किया। इसके बाद शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा हटा दी गई। बाल कल्य
.
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाला छात्र 21 नवंबर को लापता हो गया था। उसके पिता इसी स्कूल के प्रबंधक हैं। 26 वर्षीय शिक्षिका करीब एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थी। आरोप था कि वह छात्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई।
छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शिक्षिका के साथ जाने की जानकारी मिलने पर पिता ने कप्तानगंज थाने में शिकायत दी थी।
पुलिस ने 21 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी। बाद में पुलिस ने छात्र और शिक्षिका को ढूंढ लिया। छात्र ने अपने बयान में यौन शोषण से इनकार किया। इसके बाद शिक्षिका पर से पॉक्सो एक्ट की धारा हटा दी गई।
फिलहाल शिक्षिका अपने घर पर है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि समिति छात्र की काउंसलिंग कराएगी। समिति मामले में पुलिस की कार्रवाई और प्रक्रिया पर भी नजर रखेगी।















