Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पोखरे में मछलियां मरीं, जहरीला पदार्थ डालने का आरोप:चौक के वार्ड 10...

पोखरे में मछलियां मरीं, जहरीला पदार्थ डालने का आरोप:चौक के वार्ड 10 में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान; पुलिस को तहरीर का इंतजार

0
1

नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 10, दिग्विजय नाथ नगर में पोखरे में मछलियां मरी मिलीं। मछली पालक को करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मछली पालक पिंटू साहनी ने बताया कि पोखरे में पाली गई मछलियां अचानक पानी के ऊपर और किनारे मृत मिलीं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने रंजिश के चलते पोखरे में जहरीला पदार्थ डाला।
पिंटू साहनी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि पोखरे में मछलियों की मौत की जानकारी मिली है। अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here