श्रावस्ती। आज लक्ष्मणपुर बाजार स्थित राजेश्वरी देवी लिटिल फ्लावर स्कूल में बाल दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मधु सत्या जी ने पहुंचकर 240 बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव जी, विद्यालय के समस्त स्टाफ, प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र मिश्रा जी, क्षितेन्द्र मिश्रा जी, अमित सिंह जी, प्रदीप सिंह जी सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है।आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
और पढ़ें
#बालदिवस #मधुसत्या #शिक्षा_और_संस्कार