ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा के गौहरपुर तालाब पर छठ पूजा के उषा अर्घ्य के लिए श्रद्धालु जुटे। घने कोहरे के बीच पूजा गाजे-बाजे के साथ हुई। व्रती महिलाओं ने ठंडे पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया।
घाट पर डीजे पर ‘कांचे रे बासे के बहंगिया’ और ‘ऊगा हे सूरज देव’ जैसे गाने बजाए गए। सुबह करीब 3:30 बजे से व्रती और श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे थे। यहां 200 से ज्यादा वेदियां बनाई गई थीं।
आयोजन में युवाओं ने सहयोग किया। हालांकि, घाट का सुंदरीकरण नहीं होने से लोगों ने नाराजगी जताई। आयोजकों के मुताबिक, इस बार का आयोजन पिछले साल से बेहतर रहा।
समाजसेवी और प्रधान प्रत्याशी रविंद्र यादव, अध्यापक अर्जुन प्रसाद, भगवती चौहान, भोला विश्वकर्मा, काशीराम यादव, राजेंद्र वर्मा, संदीप भारती और अरुण चौहान ने पंडाल लगाया। उन्होंने लोगों को मुफ्त में चना और चाय दी।
बंजरहा सोनबरसा के प्रधान पुत्र रिजवान ने भी आयोजन में सहयोग किया। व्रती महिलाएं 36 घंटे के व्रत के बाद पारण करेंगी।
बंजरहा सोनबरसा में छठ पूजा पर घाट पर जुटे श्रद्धालु:गौहरपुर तालाब पर कोहरे के बीच उषा अर्घ्य दिया, 200 से ज्यादा वेदियां सजाई गईं
और पढ़ें
›
बस्ती में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व संपन्न:अमहट और निर्मली कुंड समेत घाटों पर जुटे श्रद्धालु, प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए
›
इकौना में सड़क पर बेहोश मिला युवक:डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भिनगा रेफर; पहचान नहीं हुई
›
सिसवा में भगवान भास्कर की महाआरती:श्रीरामजानकी मंदिर और पोखरा टोला छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब












