बागापार और तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार को छठ महापर्व मनाया गया। व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।
बागापार के जनता जूनियर हाईस्कूल परिसर के छठ घाट के साथ सड़कहिया, बरगदवा, बरईठवां, कोदईपुर और पिपरा के घाटों पर भी पूजा हुई। शाम को घाट दीपों से रोशन हो गए। व्रती महिलाओं ने दीपक, कपूर और अगरबत्ती जलाकर सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मइया की पूजा की। घाटों पर छठ के पारंपरिक गीत गूंजते रहे।
जनता जूनियर हाईस्कूल परिसर में श्री श्री छठ पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए अलग-अलग घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि पुलिस फ़ोर्स के साथ गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, समिति अध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल, संयोजक रवींद्र जैन, दीपक जायसवाल, जितेंद्र आर्य, रणविजय चौधरी, हरिहर जायसवाल और अनिरुद्ध राय समेत क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
बागापार में व्रती महिलाओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य:छठ पर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना, कई घाटों पर जुटे श्रद्धालु
BREAKING
NEWS
















