छठ महापर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा (SFS) के कार्यकर्ताओं ने बस्ती जिले के अमहट घाट पर श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को निःशुल्क जलपान बांटा। कार्यक्रम संयोजक अंश सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहित के साथ समाजहित के काम भी करती है। उन्होंने बताया कि SFS के जरिए कार्यकर्ता समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचकर सेवा और सहयोग करते हैं। गोरक्ष प्रांत के प्रांत SFD संयोजक अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का मूल संस्कार है। उन्होंने बताया कि SFS के जरिए विद्यार्थी परिषद सेवा गतिविधियों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, परोपकार और राष्ट्रसेवा की भावना जगाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि छठ पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था इसी सेवा संकल्प का हिस्सा है। कार्यक्रम में प्रांत SFD संयोजक अमरेन्द्र पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक अंश सिंह, सह-संयोजक दिवांश पाण्डेय, विभाग संयोजक शिखर सिंह, तहसील संयोजक देवेंद्र और शुभेंदु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SFS कार्यकर्ताओं ने अमहट घाट पर जलपान बांटा:छठ पर श्रद्धालुओं और व्रतियों के लिए की निःशुल्क व्यवस्था
BREAKING
NEWS
















