Home उत्तर प्रदेश लेहरा कस्बे में सड़क किनारे कीचड़ से लोग परेशान:नाली न होने से...

लेहरा कस्बे में सड़क किनारे कीचड़ से लोग परेशान:नाली न होने से जलभराव, राहगीर और स्कूली बच्चे हो रहे चोटिल

0
2


महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा कस्बे में सड़क के दोनों तरफ नाली न होने से कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क किनारे नाली न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे भारी कीचड़ हो जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों से लेकर राहगीरों तक को इस कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासी राहुल यादव, उमेश यादव, रामेंद्र यादव, विकास अग्रहरी, राम प्रकाश यादव और अनिकेत यादव समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे पटरी और नाली का निर्माण कराने की मांग की है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here