Home उत्तर प्रदेश मालती कुंज कॉलोनी में अधूरी नाली से घरों की नींव:10 दिन बाद...

मालती कुंज कॉलोनी में अधूरी नाली से घरों की नींव:10 दिन बाद भी नहीं बना फर्श, शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध।

0
0


बलरामपुर की मालती कुंज कॉलोनी में नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। नाली का फर्श नहीं बनने से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों को डर है कि इससे बारिश और घरों से निकलने वाला पानी मकानों की नींव में जा सकता है, जिससे भवनों को नुकसान होने का खतरा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली बनने के बाद उसका फर्श बनाने का काम नहीं किया जा रहा है। कॉलोनी के एक निवासी ने ठेकेदार मनोज सिंह से फोन पर बात की। आरोप है कि ठेकेदार ने कहा कि वहां के घरों का पानी रुक नहीं रहा है, इसलिए नाली का फर्श नहीं बनाया जा सकता। नवा बाग-मालती कुंज के एक निवासी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी नगर पालिका के जेई अविनाश यादव को फोन पर दी थी। जेई ने मामले को दिखवाकर जांच कराने की बात कही थी, लेकिन शिकायत के करीब 10 दिन बाद भी मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली को बिना फर्श के छोड़ देना समस्या का स्थायी हल नहीं है। यदि नाली के नीचे पानी का रिसाव होता रहा, तो आसपास के मकानों की नींव पर असर पड़ सकता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नाली का फर्श बनाने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने की मांग की है। इस मामले की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को भी फोन पर दी गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक, अभी तक उनकी ओर से भी समस्या के हल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब देखना यह है कि शिकायत के 10 दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर नगर पालिका प्रशासन कब तक ध्यान देता है और अधूरी नाली का निर्माण कब पूरा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here