प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को अमोढ़ा के रामरेखा मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रामरेखा मंदिर परिसर और रामरेखा नदी के सीढ़ी, घाट व विश्रामस्थल की साफ-सफाई की। भाजपाइयों ने रामरेखा मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। पूजा खत्म होने के बाद सभी मौजूद लोगों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, विशेश्वरगंज मंडल भाजपा के अध्यक्ष ओंकार सिंह, मंडल महामंत्री रामकरन चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीन कुमार, विशेश्वरगंज मंडल उपाध्यक्ष अंबुज सिंह और शैलेंद्र चौहान शामिल थे।
सिद्धार्थनगर में सेवा संकल्प अभियान शुरू, गर्भवती महिलाओं को बांटे:गांव-गांव पहुंचेगी...
सिद्धार्थनगर के खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का मकसद ग्रामीण इलाकों...





























