Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बेलवाकाजी में शतचंडी महायज्ञ शुरू: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली कलश यात्रा,...

बेलवाकाजी में शतचंडी महायज्ञ शुरू: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली कलश यात्रा, कई श्रद्धालु हुए शामिल

महराजगंज के सदर विकासखंड की ग्राम पंचायत बेलवाकाजी में शुक्रवार को श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

.

कलश यात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयकारे लगाए। गांव में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस मौके पर दिनेश गुप्ता, राजकिशोर चौहान, सुजीत श्रीवास्तव, सुग्गन साहनी, मनीष गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, झिनकू वर्मा और अक्षय कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

महायज्ञ के आयोजन को लेकर गांव में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है।