Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश चार सप्ताह बाद छाया घना कोहरा, दृश्यता 40 मीटर: श्रावस्ती में कोहरे...

चार सप्ताह बाद छाया घना कोहरा, दृश्यता 40 मीटर: श्रावस्ती में कोहरे की चादर से ढकी सड़कें, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड – Shravasti Weather Update

श्रावस्ती में करीब चार सप्ताह बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे घने कोहरे ने दस्तक दी। सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता घटकर 30 से 40 मीटर तक पहुंच गई। कोहरे के चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। काम पर निकलने वाले मजदूरों

.

गेहूं की फसल के लिए राहत लेकर आया कोहरा

गेहूं की बुवाई के बाद लंबे समय से कोहरे का इंतजार कर रहे किसानों के लिए मौसम का यह बदलाव राहत लेकर आया है। किसानों का मानना है कि कोहरा गेहूं की फसल के विकास में मददगार होता है। इससे फसल की बढ़वार और बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ती है।

सुबह-शाम बढ़ने लगा ठंड का असर

सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। ठंड से बुजुर्गों, बीमार लोगों और छोटे बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

13 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

शुक्रवार सुबह अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में सुबह कोहरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने कोहरे के दौरान वाहन चालकों से हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलने और सावधानी बरतने की अपील की है।