Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सीता द्वार मेले का आज पांचवां और अंतिम दिन: श्रावस्ती में दुकानदार...

सीता द्वार मेले का आज पांचवां और अंतिम दिन: श्रावस्ती में दुकानदार और झूले हटने लगेंगे; कार्तिक पूर्णिमा पर पांच दिन का मेला लगा – Shravasti Sita Dwar Mela Ends

श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र के टड़वा महंत स्थित सीता द्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लगा पांच दिवसीय मेला आज समाप्त हो रहा है। शाम तक मेला लगने के बाद दुकानदार और झूले हटने लगेंगे।

.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सीता द्वार का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इसे लव-कुश की जन्मस्थली माना जाता है। यहां स्थित सीताकुंड झील और माता सीता की प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं।

मेले में दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने माता सीता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भंडारे और रात में ठहरने के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन भी अलर्ट रहा।

पंडित संतोष दास तिवारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल पांच दिवसीय मेले का आयोजन होता है। आज मेले का पांचवां और अंतिम दिन है। शाम को मेला समाप्त होने के बाद इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।