गौर ब्लाक के किशुनपुर गांव की ग्राम पंचायत के मेहनिया खड़ग बहादुर शाही में एक बछड़ा चोट लगने से घायल हो गया। वह चलने में असमर्थ था।
.
स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ बस्तवी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बछड़े की स्थिति देखी और उसके लिए दवा-उपचार की व्यवस्था कराई।
आरिफ बस्तवी ने खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह से बात कर बछड़े को सुरक्षित गौशाला भेजने की व्यवस्था पर चर्चा की। बछड़े को उपचार दिलाने और गौशाला पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, ताकि वहां उसकी देखभाल और उपचार हो सके।
स्थानीय लोगों ने आरिफ बस्तवी के प्रयास की सराहना की।

BREAKING
NEWS

















