Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश हाईवे पर दो कारों में टक्कर, चालक सुरक्षित:बस्ती के टिकरिया के पास...

हाईवे पर दो कारों में टक्कर, चालक सुरक्षित:बस्ती के टिकरिया के पास हुआ हादसा, आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार टकराई; अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त


बस्ती के गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह टिकरिया गांव के पास दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में पीछे से आ रही कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, टक्कर के दौरान एयरबैग खुलने से कार चालक को गंभीर चोट नहीं आई। घटना सुबह करीब 11 बजे छावनी थाना क्षेत्र में हुई। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, अयोध्या के गोसाईंगंज निवासी कुलदीप पुत्र कृष्णा प्रसाद कार से विक्रमजोत की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टिकरिया गांव के पास हाईवे पर बने जंप के नजदीक उनके आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कुलदीप की कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही कार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जंप को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि टिकरिया गांव के पास हाईवे पर बना जंप लगातार हादसों का कारण बन रहा है। उनका आरोप है कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इसे ठीक कराने की पहल नहीं कर रहा है। विक्रमजोत चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।