Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कार्तिक पूर्णिमा पर त्रिमुहानी घाट पहुंचे लाखों श्रद्धालु:रोहिन नदी में स्नान के...

कार्तिक पूर्णिमा पर त्रिमुहानी घाट पहुंचे लाखों श्रद्धालु:रोहिन नदी में स्नान के बाद मेले में उमड़ी भीड़, फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर लगा जाम


महराजगंज के सदर ब्लॉक क्षेत्र में रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगा। सुबह से लाखों श्रद्धालु नदी में स्नान करने पहुंचे। स्नान के बाद लोगों ने मेले में घूमकर खरीदारी और मनोरंजन किया। देर रात से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिन चढ़ने के साथ तेज हो गया। भीड़ के चलते फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर जाम लग गया। पुल के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति संभालने और दुर्घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया। मेले में फरेंदा पुलिस और सदर कोतवाली पुलिस लगातार गश्त करती रही। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और भीड़ में अपने सामान का ध्यान रखने की अपील की। घाट पर आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात कही गई। त्रिवेणी घाट स्थित खाकीदास बाबा मंदिर और श्रीराम जानकी मंदिर के महंत ज्ञानदास जी महाराज तथा पुजारी बाबा भोलेनाथ ने बताया कि इस बार मेले में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। उनके मुताबिक, देर रात से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी था। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या क्षेत्र के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास दिखाती है।