श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक की ग्राम सभा बहादुरपुर गोड़पुरवा में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर पारंपरिक मेला लगा। सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। दूर-दराज के बाजारों से आए दुकानदारों ने मेले में दुकानें लगाई थीं। यहां बच्चों के खिलौने, मिठाइयां, घरेलू सामान और खाने-पीने की चीजें बिक रही थीं। बहादुरपुर के अलावा बेनीडिहवा, एकघरवा, कुड़वा, भोलवातमाही, नरायनजोत, सेमरी तरहर, गनेशपुर और सहियापुर समेत आसपास के गांवों से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। लोगों ने खरीदारी की और परिवार के साथ मेले में घूमे। बच्चों ने खिलौने देखे, जबकि महिलाओं ने घरेलू और जरूरत का सामान खरीदा। मेले में आए दुकानदारों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मेले में अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार लोगों की अधिक आवाजाही से दुकानदारों में भी उत्साह है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला यह मेला क्षेत्र के लोगों के लिए आपसी मेल-मिलाप और परंपरागत उत्सव का प्रमुख अवसर बना हुआ है। पूरे मेले में दिनभर चहल-पहल और उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कार्तिक पूर्णिमा मेले में जुटे ग्रामीण:बहादुरपुर गोड़पुरवा में आसपास के गांवों से पहुंचे लोग, खिलौने, मिठाइयां और घरेलू सामान खरीदे
BREAKING
NEWS
















