श्रावस्ती के इकौना कस्बे में रविवार, 22 नवंबर को खाटू श्याम जुलूस के दौरान तीन साल का बच्चा परिजनों से बिछड़ गया। पुलिस ने दो घंटे में उसे संजय पार्क से खोजकर माता-पिता को सौंप दिया।
काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना इकौना पुलिस ने लाउड हेलर और दूसरे संचार माध्यमों से बच्चे के बारे में अनाउंसमेंट कराया। टीम ने संभावित जगहों पर उसकी तलाश शुरू की।
बच्चे की पहचान और पूछताछ के बाद उसे पिता पवन कुमार जायसवाल और माता बबली जायसवाल को सौंपा गया। वे बलरामपुर जिले के श्रीगंज के रहने वाले हैं।
परिजनों ने श्रावस्ती पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशाल यादव, मुख्य आरक्षी नटराज, महिला आरक्षी दिव्या और महिला आरक्षी प्रिया शामिल थीं।
जुलूस में बच्चा परिजनों से बिछड़ा:इकौना पुलिस ने दो घंटे में संजय पार्क से खोजकर माता-पिता को सौंपा
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















