श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बोलेरो और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पेड़ से जा टकराया। हादसे में बुजुर्ग पारस मौर्य की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, गिलौला कस्बा निवासी पारस मौर्य (करीब 70) अपने 28 वर्षीय बेटे पप्पू उर्फ सुरेंद्र मौर्य के साथ जानकीनगर से ई-रिक्शा में गिलौला बाजार लौट रहे थे। असवा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे पेड़ के पास जा गिरा और क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ई-रिक्शा चला रहे पप्पू उर्फ सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। गिलौला थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पारस मौर्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा पेड़ से टकराया:श्रावस्ती में बुजुर्ग की मौत, बेटा गंभीर घायल
और पढ़ें
›
बारिश के बाद जमुनहा में कोहरा और ठंडक बढ़ी:श्रावस्ती में खेतों और सड़कों पर कम हुई दृश्यता; किसानों ने गेहूं और सरसों की फसल पर असर की आशंका जताई
›
पुरंदरपुर थाने में त्योहारों को लेकर बैठक:पुलिस ने धनतेरस, दीपावली और छठ पर शांति बनाए रखने की अपील की
›
पाकड़डाड़ बाजार में दुकानों से लगा जाम:बस्ती-महुली मार्ग पर वाहनों की कतारें, पैदल चलने वालों को भी परेशानी
