28 नवंबर 2026 को श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा गणेशपुर में समूह की बैठक हुई। इसमें पांच समूहों की केवाईसी कराई गई।
.
समूह सखी सुनीता दीदी ने बताया कि समय पर केवाईसी कराने से समूह का खाता चलता रहता है और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकता है।
बैठक में सभी दीदियों ने केवाईसी के लिए जरूरी कागज जमा किए। उन्होंने आगे भी समूह के नियमों का पालन करने की बात कही। केवाईसी का काम सभी दीदियों की सहमति से हुआ।
रिपोर्ट: मीना यादव



BREAKING
NEWS

















