BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर:पांच लोग घायल, दवा...

श्रावस्ती में नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर:पांच लोग घायल, दवा दिलाकर लौट रहे थे दोनों परिवार

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। मुर्गी फार्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, खैर साहब बनकटी पठान पुरवा निवासी सलमान (22) अपनी साथ सलकुल निशा (27) को गिलौला से दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं, बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार मिश्रा (29) अपनी पत्नी पूनम मिश्रा (28) और तीन साल की बेटी तनु के साथ इकौना से दवा कराकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। बताया गया कि दोनों बाइकें जैसे ही नेशनल हाईवे-730 पर मुर्गी फार्म के पास पहुंचीं, तभी उनमें जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत निजी वाहन से सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।

संबंधित खबरें