पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर कोठीभार पुलिस ने 27 सितंबर 2026 को 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इन सभी को सिसवा बाजार नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 सरोजनी नगर (बरवा सालीग्राम) से पकड़ा गया और कोर्ट भेजा गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अंगद (पुत्र बिरजू), दिनेश (पुत्र भोदिल), रामाकांत (पुत्र भट्टी), मुन्नी (पुत्र दर्शन), बिरजू (पुत्र खदेरू) और श्रवण (पुत्र रूपई) शामिल हैं। ये सभी वार्ड नंबर 9 सरोजनी नगर (बरवा सालीग्राम) के रहने वाले हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी, कांस्टेबल राजेश, संदीप कुशवाहा, शिवन तिवारी और विवेक यादव शामिल थे।
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































