Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पट्टीदारों ने प्रेम सागर और पत्नी को पीटा:तीन नामजद और एक अज्ञात...

पट्टीदारों ने प्रेम सागर और पत्नी को पीटा:तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू

कोठीभार थाना क्षेत्र के होरलापुर बरईठवा टोला में प्रेमसागर और उनकी पत्नी अनिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्रेमसागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे उनके पट्टीदार तारकेश्वर, तारकेश्वर के बेटे पवन और विक्रम, और दामाद उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से मारपीट की।
प्रेमसागर के मुताबिक, मारपीट में उनका सिर फट गया। बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी अनिता को भी गाली देकर पीटा गया। उनके बाएं हाथ और शरीर पर चोट आई। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक अंकित गुप्ता को सौंपी गई है।