Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मिक्सर मशीन में घुसी बाइक, युवक की मौत:बस्ती के गौसपुर बाजार में...

मिक्सर मशीन में घुसी बाइक, युवक की मौत:बस्ती के गौसपुर बाजार में हादसा; एक युवती समेत दो घायल

0
0

बस्ती में तेज रफ्तार बाइक मिक्सर मशीन में जा घुसी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो को हल्की चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। घटना सोमवार शाम करीब 7.30 बजे कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार में हुई। पढ़िए पूरा मामला… दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर निवासी मोहम्मद आविद अली (22) पिता मोहम्मद मदीशू के रूप में हुई। बाइक पर उनके साथ मोहम्मद आरिफ (22) पिता मोहम्मद हलीम और तबस्सुम पिता मोहम्मद मदीशू भी सवार थीं। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस भी पहुंच गई। तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान मोहम्मद आविद अली को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार आरिफ और तबस्सुम को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर कलवारी संतोष गौड़ ने बताया कि गौसपुर बाजार में मिक्सर मशीन में पीछे से बाइक टकराने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।