Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन:बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे...

विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन:बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर शुरू; बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार पर साधा निशाना

एनएच 27 के पॉलिटेक्निक चौराहे पर सोमवार को सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने आरवीआर रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। रेस्टोरेंट के मालिक बब्लू यादव हैं। उद्घाटन के मौके पर विधायक ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से युवा अच्छी डिग्रियां लेकर भी काम की तलाश में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। महेन्द्र नाथ यादव ने बब्लू यादव को बधाई दी और कहा कि उनकी पहल सराहनीय है। उन्होंने अपील की कि रेस्टोरेंट से कोई भी व्यक्ति भूखा न जाए। विधायक ने कहा कि कारोबार में ईमानदारी, साफ-सफाई और शालीनता जरूरी है। कार्यक्रम में राहुल गोस्वामी, शोभा देवी, पिंटू यादव, विशाल यादव, राज यादव, रामवृक्ष, गोपाल यादव, दिवेश पटेल, संतोष, सपा नेता प्रमोद यादव, दीपक पाण्डेय, प्रांजल उपाध्याय, आदित्य कुमार, कमलेश चौधरी, सफीक मंसूरी, यशपाल सिंह यादव, दिलीप यादव और रजवन्त यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।