![]()
कोठीभार थाना क्षेत्र के होरलापुर बरईठवा टोला में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने मां-बेटे से मारपीट की। पुलिस ने कुसमावती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
कुसमावती, पत्नी तारकेश्वर, ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे उनका बेटा बिक्रम साहनी बाहर से घर पहुंचा था। तभी उनके पट्टीदार प्रेमसागर, रामकेवल, चंदन और अनीता देवी दरवाजे पर आए।
कुसमावती के मुताबिक, चारों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर बिक्रम को पीटा। बीच-बचाव करने पर उन्होंने कुसमावती से भी गाली-गलौज और मारपीट की। उनके बाएं हाथ और शरीर पर चोट आई।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक अंकित गुप्ता को सौंपी गई है।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS















