Home उत्तर प्रदेश छात्रों ने अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं:महराजगंज डीएम और DIOS को...

छात्रों ने अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं:महराजगंज डीएम और DIOS को कॉलेज के बच्चों ने हस्तनिर्मित दीप, स्केच और मिठाई भेंट की

0
0

परतावल विकासखंड के हरपुर तिवारी स्थित आरके इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की। बच्चों ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और हस्तनिर्मित दीप, पेंसिल स्केच व मिठाई भेंट की। हस्तनिर्मित दीप सना और फात्मा ने बनाए। कुमारी साक्षी ने दोनों अधिकारियों के पेंसिल स्केच बनाए। टीम लीडर आसीन खान और खुशनुद ने भी इस काम में योगदान दिया। टीम का नेतृत्व सहायक अध्यापिका कुमारी संध्या प्रजापति ने किया। जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों के प्रयास की सराहना की, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here