श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। यहां फॉर्म 6, 7 और 8 भरकर नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने का मौका दिया गया। शिविर में बूथ नंबर 32 की बीएलओ अनीता श्रीवास्तव, भाग संख्या 33 के अशोक कुमार मौर्य, बूथ नंबर 34 की ललिता यादव और भाग संख्या 35 के शमशाद खां ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाए। सेक्टर ऑफिसर राजेश पटेल ने आदर्श इंटर कॉलेज का दौरा कर बीएलओ की मौजूदगी और काम की जानकारी ली। बूथ नंबर 32, 33, 34 और 35 के बीएलओ फॉर्म भरने का काम कर रहे थे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलना है। खबर लिखे जाने तक कॉलेज के सभी बूथों पर करीब 20 फॉर्म भरे जा चुके थे और काम जारी था।
BREAKING
NEWS












