Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के 921 बूथों पर मतदाता जोड़ो शिविर लगे:DM ने कई बूथों...

श्रावस्ती के 921 बूथों पर मतदाता जोड़ो शिविर लगे:DM ने कई बूथों का जायजा लिया, 22, 28 और 29 नवंबर को फिर लगेंगे शिविर

श्रावस्ती जिले के सभी 921 बूथों पर शनिवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेष शिविर लगाए गए। नए मतदाताओं के आवेदन लिए गए। शनिवार दोपहर 2:00 बजे से 3:00 के बीच जिला प्रशासन ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार राय ने कई बूथों का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर और पाण्डेय पुरवा समेत कई बूथों का निरीक्षण किया। मनोज कुमार राय ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य 17 नवंबर को प्रकाशित किया जा चुका है। अपात्र नामों पर आपत्ति दर्ज नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और अपात्र नामों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 16 दिसंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। विशेष अभियान के तहत 22, 28 और 29 नवंबर को भी शिविर लगेंगे। इन दिनों सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीएलओ अपने तय बूथों पर आवेदन लेंगे। 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। डीएम मनोज कुमार राय ने बताया कि अभियान का मकसद किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न रहने देना है। युवा, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और ट्रांसजेंडर मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की मृत, स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम छूटने पर तय तारीखों में आवेदन करने की अपील की।