Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज के नरायनपुर तिवारी में श्रीमद्भागवत कथा जारी:आचार्य प्रभाकर शास्त्री सुना रहे...

कप्तानगंज के नरायनपुर तिवारी में श्रीमद्भागवत कथा जारी:आचार्य प्रभाकर शास्त्री सुना रहे श्रीकृष्ण की लीलाएं, रोज पहुंच रहे श्रद्धालु

बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर तिवारी में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा में रोज श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसका आयोजन श्री कृष्ण गोपाल तिवारी के आवास पर किया गया है। आचार्य प्रभाकर शास्त्री कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का वर्णन कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंजता है। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। कथा के जरिए लोगों को धर्म, संस्कार, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जा रहा है। युवा समाजसेवी और इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने भी कथा में हिस्सा लिया। सर्वजन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष और युवा संघ उत्तर प्रदेश से जुड़े कुलदीप तिवारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ पर बैठे आचार्य प्रभाकर शास्त्री से आशीर्वाद लिया। आयोजक जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी के आवास पर हो रहे इस आयोजन में क्षेत्र के लोग शामिल हो रहे हैं। कथा सुनकर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा ले रहे हैं।