Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मुंडेरवा स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी की मशीनें बंद मिलीं:एसआरएम टीम के निरीक्षण...

मुंडेरवा स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी की मशीनें बंद मिलीं:एसआरएम टीम के निरीक्षण में जगह की कमी सामने आई, मरीजों से भी सुविधाओं के बारे में पूछा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा के निरीक्षण में पैथोलॉजी की इलेक्ट्रोलाइट, सीबीसीटी और ईएसआर जांच मशीनें बंद मिलीं। टीम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से भी अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। एसआरएम टीम में एआरओ अरविंद कुमार और डॉ. राजीव शामिल थे। टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। टीम ने कमजोरी और ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते भर्ती रीना से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। बुखार और ब्लड प्रेशर की समस्या से भर्ती अभय से भी बातचीत की गई। मरीजों से पूछा गया कि उन्हें समय पर दवाएं मिल रही हैं या नहीं और जांच अस्पताल में हो रही है या बाहर करानी पड़ रही है। निरीक्षण में पता चला कि पैथोलॉजी की इलेक्ट्रोलाइट, सीबीसीटी और ईएसआर जांच मशीनें जगह की कमी के कारण चालू नहीं हैं। मशीनें एक जगह रखी हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा। इसलिए मरीजों को अस्पताल में इन जांचों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति देखी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग कमियों को दूर करने के लिए कदम उठाएगा, ताकि मरीजों को मुंडेरवा स्वास्थ्य केंद्र में जांच और इलाज की सुविधा मिल सके।