Home Blog Page 132

‘नेशनल हेराल्ड मामले में न राहुल को, न मुझे मिली एक भी पाई’, अपनी किताब में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में कहा है कि नेशनल हेराल्ड को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया से न तो राहुल गांधी को और न ही उन्हें कभी एक भी पाई मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए आरोप लगाने वाले और जज की भूमिका एक साथ निभा रही है।

सोनिया गांधी ने ‘बीलोंगिंगः ए जर्नी आफ लव’ में लिखा है कि 2010 में प्रतिष्ठित लेखा और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह के बाद उन्होंने एक नई ‘गैर-लाभकारी’ इकाई के आधार पर नेशनल हेराल्ड को फिर शुरू करने की पहल की थी।

इसमें किसी भी शेयरधारक या निदेशक को किसी भी तरह का आर्थिक लाभ नहीं मिल सकता था। इसके बोर्ड के किसी भी निदेशक; न राहुल, न मैं और न ही पुनरुद्धार प्रक्रिया से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति को कभी इस उद्यम से एक भी पाई मिली।

फिर भी हमारे विरुद्ध आपराधिक साजिश का मामला बनाया गया और दिसंबर, 2015 में हम जमानत के लिए अदालत में पेश हुए। अभी भी यह मामला अदालत में है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि 1977 में दादी इंदिरा गांधी की चुनावी हार के बाद राहुल के दोस्तों ने उनके जन्मतिथि पार्टी में आने से इन्कार कर दिया था, जिससे उनकी सातवीं जन्मतिथि एक उदास मौके में बदल गई थी।

बाद में राजीव ने राहुल को पास बिठाकर समझाया था, “हो सकता है कि उनके माता-पिता तुम्हारे परिवार से दोस्ती करने से डरते हों। कुछ लोग सरकार से डरते हैं।”

उन्होंने यह भी लिखा कि जब 2004 के लोकसभा चुनावों से पहले वह समावेशी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही थीं, तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती द्रमुक से गठबंधन करने की थी। कारण- द्रमुक कार्यकर्ता 1991 में लिट्टे समर्थक थे और इसी संगठन ने राजीव गांधी की हत्या की थी। इसीलिए जब उन्होंने एम. करुणानिधि को पहली बार फोन किया, तो उनकी धड़कनें तेज थीं और वह कांप रही थीं।

आइएनडीआइए छोड़ने का मौका तलाश रहे थे नीतीश
हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों पर सोनिया लिखती हैं कि शुरुआत में नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभाई। लेकिन जनवरी, 2024 में वह ‘महागठबंधन’ से बाहर आ गए और फिर बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाई। दरअसल, नीतीश आइएनडीआइए से बाहर निकलने का मौका तलाश रहे थे और भाजपा के नियंत्रण में थे।

बेगमपुर में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकली:श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए शामिल हुए; भकला में होगा विसर्जन, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की चिरैया ग्राम पंचायत के मजरा बेगमपुर में बुधवार को गणेश और लक्ष्मी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए रवाना किया। सुबह से ही गांव में विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए बदला चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। श्रद्धालु गणेश और लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन भकला में करेंगे।

ईरान की कमर तोड़ने के लिए ट्रंप का तीसरा विकल्प: न युद्ध, न शांति समझौता- अब आर्थिक दबाव बढ़ाकर झुकाएगा अमेरिका

जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिका का ट्रंप प्रशासन ईरान की कमर तोड़ने के लिए अब उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी में है। गत फरवरी में अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था। पिछले करीब नौ महीने के दौरान थम-थमकर हुए युद्ध से भी ईरान नहीं झुका तो अब उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति अपनाई जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का फैसला किया है। जबकि विदेश मंत्री मार्को रूबियो का कहना है कि फिलहाल बड़े सैन्य अभियान की जरूरत नहीं दिखती।

आईएएनएस के अनुसार, वाशिंगटन में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने पत्रकारों से कहा कि ईरान पर आर्थिक दबाव इतना गंभीर हो गया है कि ट्रंप को फिलहाल बड़े सैन्य अभियान की जरूरत नहीं दिखती। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर तेहरान तनाव बढ़ाता है तो वाशिंगटन सैन्य जवाब देने के लिए तैयार है।

एएनआई ने एक्सियोस की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ट्रंप ने ईरान युद्ध में तीसरा विकल्प चुना है। उन्होंने सैन्य अभियान फिर से शुरू करने या शर्तों पर शांति समझौते पर सहमत होने के बजाय तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का फैसला किया है।

इधर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अर्जेंटीना की नौसेना और वायुसेना को आतंकी संगठन घोषित किया। यह कदम गत मार्च में अर्जेंटीना की सरकार द्वारा ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के जवाब में उठाया गया है।

एपी के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बताया कि बुधवार सुबह होर्मुज स्ट्रेट में नौसेना द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग से टकराने से एक टैंकर में आग लग गई। यह टैंकर होर्मुज में एक अनधिकृत रास्ते से जा रहा था। फिलहाल टैंकर की पहचान नहीं हो पाई है।

परमाणु सामग्री देश से बाहर नहीं जाने देगा ईरान

रायटर्स के अनुसार, ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजई ने कहा कि उनका देश संवर्धित परमाणु सामग्री का एक कण भी देश से बाहर जाने नहीं देगा। ईरान पर अमेरिका के किसी भी नए हमले के गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

अमेरिका के यूरोप समेत दूर-दराज के इलाकों में स्थित सैन्य अड्डों को भी निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच फिलहाल कोई वार्ता नहीं चल रही है।

 

 

घोंघी नदी घाट पर लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण रहा:कोल्हुई थानाध्यक्ष की टीम ने की निगरानी, 34 में से 30 प्रतिमाओं का विसर्जन पूरा

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जिगिनिहां बैरियर स्थित घोंघी नदी घाट पर बुधवार को लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर घाट पहुंचे। इस साल कुल 34 प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। अब तक 30 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है और बाकी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है। मौके पर फरेंदा तहसील के तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिसकर्मी तैनात रहे। अभय नारायण सिंह ने टीम के साथ घाट पर निगरानी रखी, ताकि विसर्जन के दौरान अव्यवस्था न हो। ग्राम प्रधान राजाराम ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन का सहयोग किया।

Basti Amahata Ghat CCTV Surveillance

बस्ती में बुधवार देर शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। शहर के अमहट घाट पर कुआनो नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर CCTV कैमरों से भी निगरानी की गई।

.

पूजन-अर्चन के बाद कुआनो नदी में विसर्जन

अमहट घाट पर पहुंचीं मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्हें कुआनो नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी और संबंधित अधिकारी लगातार सतर्क रहे।

CCTV कैमरों से भी रखी गई नजर

विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत CCTV कैमरे लगाए गए थे। इनके जरिए घाट पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रशासनिक निगरानी के बीच प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला आगे बढ़ता रहा।

जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। बुधवार देर शाम शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक जारी रहा। बता दें कि जिले में कुल 1135 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।

‘यह उनकी कहानी है, आपका नजरिया नहीं’; सोनिया की आत्मकथा पर भाजपा की आलोचना पर बोले सैम पित्रोदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक को लेकर भाजपा की आलोचना पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बुधवार को पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि यह सोनिया गांधी की कहानी है, किसी दूसरे का नजरिया नहीं। उन्हें अपनी बात और अनुभव अपनी इच्छानुसार रखने का पूरा अधिकार है।

शिकागो में पित्रोदा ने बताया कि उन्होंने अभी तक सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलोंगिंग : ए जर्नी आफ लव’ नहीं पढ़ी है, क्योंकि उन्हें इसकी प्रति नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने सुनी गई बातों के आधार पर इसे प्रेम, साहस, प्रतिबद्धता और दृढ़ विश्वास से भरी पुस्तक बताया।

पित्रोदा ने कहा कि किसी विदेशी मूल की महिला के लिए भारत आकर भारतीय परिवार, संस्कृति और समाज को अपना जीवन समर्पित करना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि किसी पुस्तक पर टिप्पणी करने से पहले उसे पूरा पढ़ना और लेखक के दृष्टिकोण को समझना चाहिए।

गौरतलब है कि भाजपा ने मंगलवार को सोनिया गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पुस्तक में 1975 के आपातकाल को सही ठहराने और 1984 के सिख विरोधी दंगों में राजीव गांधी को क्लीन चिट देने की कोशिश की है। भाजपा ने पुस्तक को ‘व्हाइटवाशिंग’ करार दिया था।

वहीं, प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने कहा कि सोनिया गांधी की पुस्तक का उद्देश्य गांधी परिवार की छवि सुधारना या किसी को सफाई देना नहीं, बल्कि अपने निजी अनुभव और भावनाएं देश के साथ साझा करना है।

वाड्रा ने 2004 में कांग्रेस की जीत के बाद सोनिया गांधी द्वारा पीएम पद स्वीकार नहीं करने के फैसले को बड़ा त्याग बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनना सोनिया की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा कभी नहीं रही।

कोलंबिया और शिकागो विश्वविद्यालय में चर्चा करेंगे राहुल: पित्रोदा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले सप्ताह अमेरिका यात्रा के दौरान कोलंबिया और शिकागो विश्वविद्यालयों में विशेष संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सैम पित्रोदा के अनुसार, 17 नवंबर को कोलंबिया विश्वविद्यालय में राहुल वैश्विक छात्र आंदोलनों, शिक्षा, रोजगार और लोकतंत्र पर चर्चा करेंगे। वहीं, 18 नवंबर को शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर राबर्ट पेप के साथ भू-राजनीति, मध्य पूर्व और ईरान युद्ध सहित वैश्विक मुद्दों पर संवाद करेंगे।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

लक्ष्मणपुर बाजार से निकली प्रतिमा विसर्जन यात्रा:श्रावस्ती के बहादुरपुर घाट पर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जित, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए

श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड के लक्ष्मणपुर बाजार में बुधवार को लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। यात्रा बहादुरपुर घाट पहुंची, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
यात्रा लक्ष्मणपुर बाजार से शुरू होकर लक्ष्मणपुर चौराहे से गुजरी। इसमें गांव के लोग शामिल हुए।
कुछ दिन पहले प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद रोज पूजा और धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंगलवार को प्रतिमा स्थल पर विशेष पूजा के साथ कन्या पूजन किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: अहमदाबाद-साणंद को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर जोड़ी का पुरस्कार

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। शहरों को स्वच्छ रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान में इस बार सबसे पहले ऐसे शहरों को पुरस्कृत किया गया है, जिन्होंने खुद स्वच्छता में श्रेष्ठ रहने के साथ ही अपने आसपास के किसी एक छोटे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए भी काम किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ‘शहर की जोड़ी’ के नाम से दिए गए पुरस्कार में पहला पुरस्कार अहमदाबाद (मेंटर सिटी) और साणंद (मेंटी सिटी) की जोड़ी को दिया गया है। दूसरा पुरस्कार इंदौर (मेंटर सिटी) और देपालपुर (मेंटी सिटी) को और तीसरा पुरस्कार तिरुपति (मेंटर सिटी) व कुप्पम (मेंटी सिटी) को दिया गया है।

नेशनल क्लीन सिटी की श्रेणी में पहला पुरस्कार नवी मुंबई को, दूसरा सूरत और तीसरा पुरस्कार विजयवाड़ा को दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों की घोषणा की। साथ ही पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे शहरों को उन्होंने पुरस्कृत किया।

शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में इस बार 11 श्रेणियों में शहरों को पुरस्कृत किया गया। इनमें पहली और अहम श्रेणी स्वच्छ शहर जोड़ी की थी।

आबादी के हिसाब से भी शहरों को पुरस्कृत किया गया। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) पहले स्थान पर रहा, जबकि जबलपुर (मध्य प्रदेश) दूसरे व लखनऊ (उत्तर प्रदेश) तीसरे स्थान पर रहा। वहीं तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में उज्जैन (मध्य प्रदेश) पहले स्थान पर रहा, जबकि चंडीगढ़ दूसरे और गुंटूर (आंध्र प्रदेश) तीसरे नंबर पर था।

50 हजार से तीन लाख तक की आबादी वाले शहरों में देवास (मध्य प्रदेश) पहले नंबर पर, नई दिल्ली नगर निगम दूसरे नंबर और सागर (मध्य प्रदेश) तीसरे नंबर पर रहा। 20 हजार से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में स्वच्छता में पहले नंबर पर विटा (महाराष्ट्र), दूसरे पर आस्का (ओडिशा) और तीसरे नंबर पर पणजी (गोवा) रहा।

20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा (छत्तीसगढ़) पहले नंबर पर, पंचगनी (महाराष्ट्र) दूसरे नंबर पर और बुधनी (मध्य प्रदेश) तीसरे नंबर पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश के 4751 शहरों ने हिस्सा लिया था। इस सर्वेक्षण की शुरूआत 2016 से हुई थी।

पुरस्कार की अन्य श्रेणियां

  • स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउनः पहला पुरस्कार रीवा (मध्य प्रदेश) को, दूसरे नंबर पर बिलासपुर (छत्तीसगढ़) और तीसरे स्थान पर वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
  • स्वच्छ कोस्टल टाउनः पहला पुरस्कार पुरी (ओडिशा) को, दूसरे स्थान पर अलप्पुझा (केरलम) और तीसरे स्थान पर रत्नागिरी (महाराष्ट्र)
  • क्लीन हिमालयन सिटीः पहला पुरस्कार रुद्रपुर (उत्तराखंड) को, दूसरे स्थान पर जम्मू व तीसरे नंबर पर शोपियां (जम्मू-कश्मीर)

प्रदेश भी शुरू करें अपने यहां स्वच्छ पुरस्कारः मनोहर लाल

पुरस्कारों की घोषणा के मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की इस पहल से देश के शहरों में स्वच्छता को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।

उन्होंने इनमें 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों को शामिल करने पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि राज्यों को भी ऐसे पुरस्कार शुरू करने चाहिए। इससे जो शहर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा से छूट जा रहे है, उन्हें भी अवसर मिल सकेगा।

भद्रकाली के भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया:बृजमनगंज में देर रात तक चला आयोजन, कल नगर भ्रमण के बाद होगा प्रतिमा विसर्जन

महराजगंज के बृजमनगंज में नगर की देवी मां भद्रकाली की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार शाम को किया जाएगा। इससे पहले बुधवार शाम से देर रात तक आयोजक मंडल ने भंडारा किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। आयोजकों ने भंडारे से पहले मां की आरती और हवन किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया और भोग लगाकर भंडारा शुरू किया। भंडारे में नगर के साथ ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद लिया। देर रात तक गल्ला मंडी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आयोजक मंडल के सभासद मनोज जायसवाल, रबी वर्मा, सौरभ जायसवाल, बबलू जायसवाल, शिवम जायसवाल और गणेश गुप्ता ने बताया कि समिति हर साल विसर्जन से एक दिन पहले आरती और हवन के बाद कन्याओं को भोजन कराती है। फिर भोग लगाकर भंडारा किया जाता है और भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है। आयोजकों के मुताबिक, गुरुवार शाम मां भद्रकाली का डोला पूरे नगर में घुमाया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

हर्रैया में लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:सुरक्षा के लिए जल निकायों पर बैरिकेडिंग और पुलिस तैनात

बस्ती के हर्रैया क्षेत्र में बुधवार शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विजयादशमी और दीपावली के बाद हुए इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के जवान तैनात रहे। पूजा पंडालों से गाजे-बाजे और ‘जय माता दी’ के नारों के साथ प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को विदाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के लिए जल निकायों के पास बैरिकेडिंग की गई और पुलिस पिकेट तैनात किए गए। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।