Home Blog Page 134

ताकतवर होगा नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘आइएनएस बेतवा’, रक्षा मंत्रालय ने कोचीन शिपयार्ड के साथ किया 498.58 करोड़ का करार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नौसेना के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आइएनएस बेतवा को और ताकतवर बनाया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाज बेतवा की मरम्मत और प्रणोदन प्रणाली में बदलाव के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ 498.58 करोड़ रुपये का करार किया है।

करार के तहत ब्रह्मपुत्र श्रेणी के फ्रिगेट आइएनएस बेतवा की प्रणोदन प्रणाली में बदलाव किया जाएगा। इसकी मौजूदा भाप-आधारित सिस्टम को डीजल इंजन-आधारित सिस्टम से बदला जाएगा।

इससे युद्धपोत की प्रणोदन प्रणाली को आधुनिक बनाया जाएगा। आइएनएस बेतवा के लड़ाकू सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा। युद्धपोत में आधुनिक हथियार प्रणाली लगाई जाएगी, जिससे युद्धक क्षमता और बेहतर होने की उम्मीद है।

यह परियोजना भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के रखरखाव और आधुनिकीकरण की स्वदेशी क्षमता को मजबूत करेगी। खासतौर पर जटिल प्रोपल्शन सिस्टम में बदलाव और आधुनिक तकनीक से नौसैनिक प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने में देश की विशेषज्ञता बढ़ेगी।

इस परियोजना में 50 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) शामिल होंगे। इससे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस परियोजना से ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूती मिलेगी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

अवैध शराब 96 केन किंगफिशर बियर, 48 शीशी मैकडोवेल्स नं0 1 व्हिस्की (अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000) जामातलाशी से ₹400 नगद व 01 मोबाइल फोन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

‎
‎

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/उपयोग की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देशक के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री आलोक कुमार के कुशल पर्वेक्षण में दिनांक 10.11.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक कुमार दुबे के नेतृत्व में थाना सिरसिया पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भचकाही मार्ग पर गंजरी नाला पुल के पास चेंकिंग के दौरान टैंपू में सवार 01 व्यक्ति के पास से 04 पेटी किंगफिशर बियर केन (प्रत्येक पेटी में 24 पीस, प्रत्येक 500ml, कुल 96 पीस) तथा 01 पेटी मैकडोवेल्स नं0 1 व्हिस्की (कुल 48 पीस, प्रत्येक 180ml ) जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹ 20,000 है। व्यक्ति की जामातलाशी से ₹400 नगद व 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया बरामद की के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 291/2026 धारा 60,72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
‎
‎*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
आदर्श कुमार पुत्र सीताराम निवासी भचकाही थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती।

‎
‎*गिरफ्तारी का स्थान* भचकाही मार्ग पर गंजरी नाला पुल के पास वहद ग्राम भचकाही।

‎*बरामदगी*
*1.* 04 पेटी किंगफिशर बियर केन (प्रत्येक पेटी में 24 पीस, प्रत्येक 500ml, कुल 96 पीस)

*2.* 01 पेटी मैकडोवेल्स नं0 1 व्हिस्की (कुल 48 पीस, प्रत्येक 180ml )

*3.* जामातलाशी से ₹400 नगद

*4.* 01 मोबाइल फोन

‎ *गिरफ्तारी टीम*
1. थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक कुमार दुबे
2. उ0नि0 श्री रमन कुमार वर्मा चौकी प्रभारी राजपुर
3. हे0का0 भगवान दास
4. का0 सुनील साही
5. का0 सभाजीत
6. का0 अमन सिंह

लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकली:सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, भाकला बंबा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन

जमुनहा, श्रावस्ती। जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अचरोरा शाहपुर के मजरा लक्ष्मणपुर में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा बुधवार को धूमधाम और भक्तिमय माहौल में निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। चार दिन पूर्व विधि-विधान के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थापना के बाद से ही प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। मंगलवार को प्रतिमा स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन भी किया गया था, जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए थे। बुधवार को निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा लक्ष्मणपुर से शुरू होकर नासिरगंज बाजार होते हुए विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी। इसके बाद शोभायात्रा भाकला स्थित बंबा घाट पुल पर पहुंची, जहां प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। शोभायात्रा में आसपास के गांवों के लोगों की भी भागीदारी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। शोभायात्रा के मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही और शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए पुलिस बल सतर्क नजर आया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बेटा बन रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में बाधा, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर कर दी हत्या

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक व्यक्ति की उसकी मां, मां के प्रेमी और प्रेमी के चार दोस्तों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक ने अपनी मां के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आपत्ति जताई थी।

यह पूरा घटनाक्रम कर्नाटक के बेलगावी जिले में हुई। मृतक की पहचान बेंगलुरु के आरटी नगर निवासी नारायण के रूप में हुई है। उसकी मां, मीना नारायण, एक ब्यूटी पार्लर में मैनेजर थीं। बताया जाता है कि उनका महाराष्ट्र के रहने वाले राजेश जमुनी के साथ अफेयर था, जिसे उन्होंने अपना ड्राइवर रखा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि जब विजय को उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। यह जोड़ा चुपके से अपना रिश्ता जारी रखता था। उन्होंने विजय को अपने रास्ते का कांटा मानकर उसे मारने की साजिश रची। साजिश के तहत, विजय को ‘कर्नाटक राज्योत्सव’ के जश्न दिखाने के बहाने बेलगावी लाया गया। हत्या को अंजाम देने के लिए मीना और राकेश ने राकेश के चार दोस्तों के साथ हाथ मिलाया।

झंडे से गला घोंटकर हत्या

विजय का गला कर्नाटक के झंडे से घोंटकर हत्या कर दी गई। 1 नवंबर को, यानी ‘कर्नाटक राज्योत्सव’ के दिन, उसका शव एक हाइवे के किनारे सुनसान इलाके में मिला।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मदद से इस मामले का खुलासा किया। इससे जांचकर्ताओं को साजिश का पता चला और यह भी सामने आया कि इसमें उसकी अपनी मां भी शामिल थी।

पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मीना, राकेश और उसके चार दोस्त सचिन, मनोज, तमन्ना और एकनाथ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में दीवाली पर आतिशबाजी से 74 लोगों की आंखों की रोशनी पर संकट, अस्पतालों में मची चीख-पुकार

यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा मीट एंड ग्रीट अभियान चलाकर वाहन चालकों को किया गया जागरूक।*

*
*विभिन्न वाहनों पर निःशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का किया गया प्रयास।*

प्रदेश में चलाए जा रहे यातायात माह नवम्बर-2026 के क्रम में आज दिनांक 11.11.2026 को *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* एवं *क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी यातायात श्री मो0 शमीम के नेतृत्व में *मीट एंड ग्रीट अभियान* के अंतर्गत थाना मल्हीपुर क्षेत्र के वीरगंज चौराहे पर विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर, डम्पर एवं ऑटो रिक्शा सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों पर निःशुल्क *रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप* लगाए गए।

इसके अतिरिक्त आम जनमानस एवं वाहन चालकों को एकत्रित कर लाउड हेलर एवं अन्य माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान शासन द्वारा संचालित *राह-वीर योजना* एवं इसके अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान आमजन को दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा शराब अथवा किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।

अंत में यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर उपस्थित लोगों को सदैव यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

*श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें। आपकी थोड़ी सी सावधानी अनमोल जीवन बचा सकती है।*

अकादमी के 23 छात्रों का होमगार्ड में चयन:महराजगंज में सम्मान समारोह में मेडल, उपहार देकर किया सम्मानित

महराजगंज के शास्त्री नगर स्थित निजी अकादमी के 23 छात्रों का होमगार्ड पद पर चयन हुआ है। अकादमी ने सम्मान समारोह में सभी चयनित छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अकादमी के प्रबंधक कुलदीप कुमार पटेल ने छात्रों को बधाई दी। मनजीत पटेल और अरविन्द कुमार पटेल ने छात्रों को माला पहनाई और मेडल व उपहार दिए। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि अकादमी में लगन से पढ़ाई की और शिक्षकों के सहयोग से उनका चयन हुआ। छात्रों ने कहा कि वे अपने अध्यापकों के आभारी हैं और अब परिवार की जिम्मेदारियां उठा सकेंगे। कार्यक्रम में प्रिया राव, रंजन मौर्य, गोल्डी गॉड, रागिनी श्रीवास्तव, अंजना अग्रहरि, अनुभव शर्मा, प्रवीण कुमार, कलामुद्दीन, राजाराम, रिया यादव, सिमरन, शिव, नील कमल विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार शर्मा, अमन, आलोक पटेल, अनिल, रविंदर, संगम प्रजापति, नीतीश कनौजिया, शैलेश चौधरी, राघवेंद्र और नवरत्न सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

धन के लालच में गर्भवती महिला का समय से प्रसव न कराने एवं गर्भस्थ शिशु की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।*

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री *राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री *चन्द्रकेश सिंह* एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा श्री *आलोक कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा श्री राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा गर्भस्थ शिशु की मृत्यु एवं धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरण में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 10.11.2026 को वादी श्री इरफान खान पुत्र खुशियाल खान निवासी बंठिहवा, मौजा सिटकहवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना कोतवाली भिनगा पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। आरोप है कि विपक्षीगण 1. आशा बहू, 2. देवनारायण सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह, 3. जीएनएम एवं लखनऊ अस्पताल भिनगा के मालिक/संचालक नाम-पता अज्ञात द्वारा आपस में षड्यंत्र करके धन के लालच में उसकी पत्नी का लखनऊ अस्पताल भिनगा में ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराने की बात कही गई, लेकिन समय से प्रसव नहीं कराया गया। आरोप है कि विपक्षीगण द्वारा गर्भस्थ शिशु की डिलीवरी नहीं कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त वादी को धमकी भी दी गई।

वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 540/2026 धारा 105/92/61(2)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर विवेचनात्मक कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में दिनांक 10.11.2026 को उ0नि0 श्री विवेक कुमार राठौर द्वारा पुलिस टीम के साथ मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर 03 अभियुक्तों को जिला अस्पताल से आगे पार्क के सामने, थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जिलेदार शुक्ला की पत्नी, अमित कुमार वर्मा की पत्नी एवं रविशंकर दूबे शामिल हैं। वहीं चौथे अभियुक्त देवनरायन सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह को उसके घर गायत्री मंदिर के पीछे, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा से गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 318(2)/318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*

1. जिलेदार शुक्ला की पत्नी निवासी ग्राम मोहरनिया, मौजा सिटकहवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

2. अमित कुमार वर्मा की पत्नी निवासी ग्राम सन्तलिया, मौजा दुर्गापुर, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

3. रविशंकर दूबे पुत्र दीपनरायण दूबे निवासी ग्राम लच्छीपट्टी, थाना सिगरामऊ, जनपद जौनपुर, हाल पता 538ख/154 नयापुरवा, फैजुल्लागंज, लखनऊ।

4. देवनरायन सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी गायत्री मंदिर के पीछे, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तारी का स्थान-*

1. जिला अस्पताल से आगे पार्क के सामने, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. गायत्री मंदिर के पीछे, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
2. उ0नि0 श्री विवेक कुमार राठौर, थाना कोतवाली भिनगा।
3. उ0नि0 श्री विवेक पाण्डेय, थाना कोतवाली भिनगा।
4. हे0का0 मेराज खान, थाना कोतवाली भिनगा।
5. का0 विजय सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
6. का0 अभिषेक तिवारी, थाना कोतवाली भिनगा।
7. का0 निखिल पाण्डेय, थाना कोतवाली भिनगा।
8. म0का0 करिश्मा, थाना कोतवाली भिनगा।
9. म0का0 आकांक्षा सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
10. म0का0 श्वेता गौतम, थाना कोतवाली भिनगा।

रूपगढ़ में मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन हुआ:श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते विसर्जन स्थल पहुंचे

रूपगढ़ गांव में मां महालक्ष्मी पूजा के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। विसर्जन से पहले मंदिर परिसर में पूजा और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां को फूल, माला, फल और मिठाई चढ़ाई। महिलाओं ने आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रतिमा को फूलों से सजे रथ पर रखा गया। रथ के रवाना होते ही श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी के जयकारे लगाए। यात्रा में आगे ढोल-नगाड़े बज रहे थे। युवा डीजे की धुन पर नाच रहे थे, जबकि बुजुर्ग और महिलाएं भजन गाते हुए चल रहे थे। बच्चे भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए विसर्जन स्थल पहुंची। रास्ते में लोगों ने मां की आरती उतारी और प्रसाद बांटा। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विदाई दी। उन्होंने अगले साल फिर आने की प्रार्थना की और परिवार में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

मा0 मुख्यमंत्री ने लखनऊ से राजस्व विभाग के कनिष्ठ सहायकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

मा० विधायक एवं अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

जनपद के कुल 38 लाभार्थियों के खाते में धनराशि की गई हस्तानान्तरित

देश एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध-मा0 विधायक

किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली योजना-अपर जिलाधिकारी

श्रावस्ती, 11 नवम्बर, 2026। सू0वि0। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 4,300 लाभार्थी परिवारों को कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी वितरित की। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी ललित कुमार की उपस्थिति में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मा0 विधायक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को डेमो चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसमें जनपद के कुल 38 दावों के लाभार्थियों को धनराशि उनके खाते में हस्तानान्तरित कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को भी सुना।
इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा पात्रता के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत आज मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को यह लाभ दिया गया है। जिससे निश्चित ही उन्हें मदद मिलेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनपद के कुल 38 दावों के मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि वितरण किया गया है। जिसमें तहसील भिनगा के 20 दावे, इकौना के 09 एवं तहसील जमुनहा के 09 दावे सम्मिलित है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भी लगातार कृषक दृर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाता रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एक ऐसी दूरदर्शी योजना है जो किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में, चाहे वह मृत्यु हो या स्थायी दिव्यांगता, यह योजना तत्काल राहत देती है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा रवेंद्र कुमार, एल0आर0सी0 विश्वनाथ सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा लाभार्थी किसानों के परिवारीजन उपस्थित रहे।

मदर डेयरी और अमूल दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, कल से नए रेट लागू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दूध की आपूर्ति में कमी और खरीद लागत में बढ़ोतरी के बीच, मदर डेयरी और अमूल जैसे डेयरी ब्रांड 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को दूध के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग तरह के दूध की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। टोंड दूध 2 रुपये प्रति लीटर, फुल क्रीम दूध 4 रुपये प्रति लीटर और फुल क्रीम भैंस का दूध 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

इतनी बढ़ेंगी कीमतें

दिल्ली-NCR क्षेत्र में, बल्क वेंडिंग मशीनों के जरिए मिलने वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। फुल क्रीम पैकेट वाले दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

6.5 प्रतिशत फैट वाले भैंस के फुल क्रीम दूध की कीमत 80 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

मदर डेयरी डबल-टोंड दूध की कीमत भी 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर करेगी, जबकि गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है जब आमतौर पर फ्लश सीजन (वह समय जब दूध का उत्पादन और उपलब्धता बेहतर होती है) के दौरान दूध की कीमतें स्थिर रहती हैं। हालांकि, मौजूदा हालात डेयरी सेक्टर में आपूर्ति की बढ़ती समस्याओं की ओर इशारा करते हैं।

दूध की कमी के कारण बढ़ोतरी

दूध की कमी के कारण पिछले कुछ महीनों में मिल्क फैट (दूध में मौजूद वसा) की कीमतों में भी लगभग 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे डेयरी उत्पादन की कुल लागत बढ़ गई है।

पशु चारे की बढ़ती कीमतों ने डेयरी किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। इस वजह से डेयरी कंपनियों को दूध की खरीद कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं, ताकि किसान ज्यादा दूध का उत्पादन करें और दूध का कलेक्शन बेहतर हो सके।

सूत्रों के अनुसार, अमूल ने दूध में मौजूद फैट के आधार पर खरीद दर को बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है, जिससे किसानों को दूध के लिए 60 रुपये प्रति लीटर से अधिक की कीमत मिल सकेगी।

दूध की उपलब्धता पर भी पड़ा असर

दूध की आपूर्ति की स्थिति ने दुधारू पशुओं की उत्पादकता को लेकर भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। दूध की उपलब्धता में कमी आने से दूध में मौजूद फैट की उपलब्धता पर भी असर पड़ा है, जिससे डेयरी कंपनियों के लिए आपूर्ति बनाए रखना और अधिक महंगा हो गया है।

जब ताजे दूध की खरीद कम पड़ जाती है, तो डेयरी कंपनियां आमतौर पर लिक्विड दूध तैयार करने के लिए मिल्क पाउडर और मिल्क फैट के मिश्रण का उपयोग करती हैं।

हालांकि, फैट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण यह विकल्प भी महंगा हो गया है, जिससे कंपनियों पर ग्राहकों के लिए दूध की कीमतें बढ़ाने का दबाव और बढ़ गया है।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)