Home Blog Page 263

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में सुरक्ष एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में बैंकों, डाकघरों एवं वित्तीय संस्थानों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति लोगों को किया गया जागरूक*

 

 

*

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशानुसार जनपद में बैंकों, डाकघरों, जनसेवा केंद्रों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित वित्तीय संस्थानों की सघन जांच की गई।

 

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा बैंकों एवं डाकघरों के अंदर तथा आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। साथ ही, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई।

 

इस दौरान बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में मौजूद लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित बैंकिंग के आवश्यक उपाय बताए गए। वहीं, बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।

 

*बलरामपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक कर सुरक्षित बैंकिंग के लिए प्रेरित करने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।*

 

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना ललिया क्षेत्रांतर्गत खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत खराब छेना मिठाई (चीनी व सूजी से निर्मित) लदा वाहन पकड़ा गया*

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव* के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में

थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में शिवुपरा- बलरामपुर मार्ग पर मौजूद थी, इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन में भारी मात्रा में छेना मिठाई लदी पाई गई। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई कि उक्त मिठाई में दूध की जगह चीनी और सूजी का अत्यधिक इस्तेमाल कर मानकों के विपरीत बेहद खराब गुणवत्ता का छेना तैयार किया गया था, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।

 

*खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना व वैधानिक कार्रवाई:*

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा उक्त मिठाई का सैंपल (नमूना) एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

मिलावटी खाद्य सामग्री को कब्जे में लेकर नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पुलिस संदेश:*

बलरामपुर पुलिस आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई करती रहेगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

SIR में नाम कटने वाले मतदाता भी भर सकेंगे फार्म-6, क्या है पूरा प्रोसेस?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हैं, वे मतदाता सूची में दोबारा नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। यह सुविधा उन मतदाताओं को भी मिलेगी, जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज था।

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को पत्र लिखकर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। आयोग के अनुसार, उसके संज्ञान में आया है कि कई पूर्व पंजीकृत मतदाता फार्म-6 भरने से हिचक रहे हैं। दरअसल, फार्म-6 में एक घोषणा देनी होती है कि संबंधित व्यक्ति का नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है।

ऐसे मतदाताओं को आशंका है कि पहले से पंजीकृत होने के बावजूद यह घोषणा करना गलत जानकारी देना माना जा सकता है और उनके खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई हो सकती है।

आयोग ने इस भ्रम को दूर करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के नाम एसआइआर की ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे पहले पंजीकृत होने के बावजूद फार्म-6 जमा कर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का अनुरोध कर सकते हैं। इस स्पष्टीकरण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में होने वाली परेशानी से बचाना है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई नकबजनी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 1,28,650 रु0 नगद बरामद*

 

 

 

 

*घटना का विवरण:*- वादी सुनील कुमार पुत्र फतेह बहादुर निवासी स्टेशन रोड थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 31.10.26 / 01.11.26 की रात मे अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर द्वारा दुकान की चाभी डुप्लीकेट बनवाकर दुकान के सटर का ताला खोलकर लकड़ी की पेटी/गल्ले मे लगभग डेढ लाख (1,50,000) रूपये चोरी कर लिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 139/2026 धारा 318(4), 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में

थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 139/2026 धारा 318(4), 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर को तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन तीन नम्बर प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चोरी का 1,28,650/- रुपये नगद, एक अदद गल्ले का लकड़ी का बाक्स, एक अदद काला बैग बरामद । संकलित साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*:-

अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर

 

*पूछताछ का विवरणः-* गिरफ्तार किये गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो उसने अपना नाम अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर उम्र 22 वर्ष बताया पकड़े गए व्यक्ति को एकान्त जगह व अन्धेरे में बैठने के बारे में पूछा गया तो हड़बड़ाते हुए इधर-उधर की बातें बताने लगा । गिरफ्तार किये गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो बताया कि सुनील जायसवाल के दुकान में मैने दिनांक 31.10.2026 की रात में चोरी किया था । पकड़े जाने के डर से बचने के लिये आज मैं यहाँ पर छुप कर ट्रेन का इन्तजार कर रहा था । ढाई बजे मैलानी ट्रेन आती है, उसी से लखनऊ भागने की फिराक में था फिर मैं लखनऊ से कहीं दूर चला जाता।

 

*बरामदगी का विवरणः*- अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू के बैग 1,28,650/- रुपये बरामद हुए ।

 

*गिरफ्तार कर्ता टीमः*-

उ0नि0 विरेन्द्र प्रसाद पाल

उ0नि0 श्री पंकज कुमार गुप्ता

का0 पंकज वर्मा

का0 आदर्श यादव

का0 विनय यादव

का0 अजय कुमार

का0 सत्य प्रकाश

आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा किया गया पटाखे के गोदाम का औचक निरीक्षण; सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के दिए गए निर्देश*

 

 

 

 

आगामी पर्व दीपावली को सकुशल, शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने एवं विश्वास की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार* द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्र अंतर्गत में संचालित पटाखा के गोदाम का औचक भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला महोदय ने

आतिशबाजी विक्रेता की दुकान के लाइसेंस, अग्निशमन (फायर फाइटिंग) उपकरणों की उपलब्धता, जल व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया।

 

*निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:*

 

*सुरक्षा उपकरण अनिवार्य:* दुकानदार को निर्देश दिया गया कि वे दुकान पर पर्याप्त मात्रा में पानी से भरी बाल्टी, बालू तथा चालू स्थिति में अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) अनिवार्य रूप से रखें।

 

*मानकों का अनुपालन:* दुकानें शासन द्वारा निर्धारित एवं आवंटित खुले स्थानों पर ही लगाई जाएं। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए ताकि किसी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

 

*अवैध भंडारण पर रोक:* बिना वैध लाइसेंस के पटाखा बेचने अथवा तय मानक से अधिक मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

*भीड़ नियंत्रण व सतर्कता:* दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि दुकान के आसपास अनावश्यक भीड़ न जुटने दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

 

*क्षेत्राधिकारी उतरौला महोदय ने आम जनता से अपील की है* कि वे दीपावली का त्यौहार खुशी और सौहार्द के साथ मनाएं तथा आतिशबाजी छुड़ाते समय सुरक्षा बरतें व बच्चों को अपनी देखरेख में ही पटाखे जलाने दें।

 

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपनिरीक्षक अंकित कुमार उपस्थित रहे।

 

 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस एवं दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ कस्बा बलरामपुर नगर में फ्लैग-मार्च कर जनमानस को दिलाया सुरक्षा का एहसास*

 

 

 

 

आगामी त्यौहार धनतेरस एवं दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा बलरामपुर नगर के वीर विनय चौराहा,झारखण्डी,पहलवारा,पीपल तिराहा व प्रमुख बाजार, सर्राफा मार्केट आदि स्थानो पर फ्लैग मार्च किया गया।

 

फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय व्यापारियो एवं आमजन से उनकी समस्याएं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे वार्तालाप कर सुझाव भी लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहार को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं जाने की अपील की गयी। त्यौहार में माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और त्यौहार में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी।

महोदय द्वारा बताया गया कि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत सादे वस्त्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेंगें एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानो, संवेदनशील स्थानो पर ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी एवं अराजक तत्वों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक अफवाह व भड़ाकाऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर भी साइबर/ सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

 

फ्लैग मार्च के दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय,क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह,प्रभारी निरीक्षक को0नगर,प्रभारी निरीक्षक महिला थाना* सहित भारी संख्या में पुलिस बल साथ मौजूद रहा।

 

 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने अभियान के तहत पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा किया गया सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त*

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन इंडो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में जनपदीय पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2026 को इंडो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के थानों की पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम के द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर के संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग/पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन, अवैध घुसपैठ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरती गई।

 

संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। आमजन को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

 

*बलरामपुर पुलिस एवं एसएसबी द्वारा इंडो-नेपाल सीमा पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संयुक्त अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।*

 

 

मारपीट और धमकी के आरोप में चार लोगों पर केस:श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जयराज वर्मा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, एफआईआर संख्या 0166 एक नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर दर्ज हुई। जयराज वर्मा ने शिकायत में कहा कि एक नवंबर की सुबह करीब आठ बजे संबंधित जगह पर विवाद हुआ।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जयराज वर्मा के साथ मारपीट और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।
एफआईआर में चार आरोपियों के नाम दर्ज हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक चंद्रोदय को सौंपी गई है।
आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। आरोपियों का पक्ष और जांच के नतीजे सामने आना बाकी हैं।

‘अभिषेक बनर्जी की याचिका पर विचार करे कलकत्ता हाई कोर्ट ‘, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत दी और कलकत्ता हाई कोर्ट से कहा कि वह उनके खिलाफ चल रही जांच और मामलों से जुड़े मीडिया ट्रायल के खिलाफ उनकी याचिका पर विचार करे।

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, और न्यायाधीश जायमाल्य बागची तथा वी. मोहना की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट के फिर से खुलने पर बनर्जी इस मामले की सुनवाई के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

बनर्जी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील शोएब आलम ने बताया कि हाई कोर्ट में इस मामले पर केवल एक बार सुनवाई हुई थी, तब याचिकाकर्ता को बताया गया था कि उनके पास रोस्टर नहीं है।

आलम ने कहा, ‘तब से मैंने हाई कोर्ट के सामने तीन बार इस मामले का जिक्र किया है, लेकिन याचिका पर अबतक सुनवाई नहीं हुई, जबकि मेरे अधिकारों का लगातार उल्लंघन हो रहा है।’ उन्होंने दलील दी कि इस अदालत ने कई फैसलों में यह माना है कि निर्दोष होने की धारणा को मीडिया ट्रायल के जरिए खत्म नहीं किया जा सकता।

बेंच ने ध्यान दिया कि छुट्टियों के बाद 16 नवंबर को हाई कोर्ट फिर से खुल रहा है, और याचिकाकर्ता के पास यह छूट है कि वह अंतरिम राहत पर विचार के लिए इस मामले का जिक्र कर सके। बेंच ने हाई कोर्ट से बनर्जी की याचिका पर विचार करने को कहा।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

पुरन्दरपुर थाने में त्योहारों की सुरक्षा पर बैठक हुई:धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और छठ को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

महराजगंज के पुरन्दरपुर थाने में मंगलवार को धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और छठ महापर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने की। इसमें त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।
बैठक में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, स्थानीय नागरिक, पूजा समितियों के पदाधिकारी, व्यापारी और डीजे संचालक शामिल हुए।
पुलिस ने पूजा पंडालों और छठ घाटों पर सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण, बिजली और साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीजे संचालकों से तय समय और ध्वनि सीमा में ही डीजे बजाने को कहा गया। भड़काऊ गाने बजाने पर रोक की बात कही गई।
बाजारों और पूजा स्थलों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द खराब करने वालों पर पुलिस नजर रखेगी।
उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में शामिल लोगों ने पुलिस को सहयोग देने और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का भरोसा दिया।