Home Blog Page 266

‘सब कुछ आसानी से मिल रहा है…’, पाबंदियों के बावजूद दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री पर SC नाराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजारों में पारंपरिक और गैर-प्रमाणित पटाखों की कथित खुलेआम बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गंभीर चिंता जताई है।

शीर्ष अदालत ने हाल ही में केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री की सशर्त अनुमति दी थी। इसके बावजूद राजधानी के बाजारों में नियमों को ताक पर रखकर हर तरह के पटाखे बेचे जाने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से इन उल्लंघनों की जांच करने को कहा है।

अखबार की रिपोर्ट पर पीठ ने लिया संज्ञान

जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने मंगलवार को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें दिल्ली के विभिन्न बाजारों में बिना किसी रोक-टोक के पटाखे मिलने की बात सामने आई थी।

पीठ ने अदालत में मौजूद अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा कि वे इन उल्लंघनों पर तुरंत ध्यान दें। जस्टिस सुंदरेश ने कहा कि आज की रिपोर्ट में एक तस्वीर भी छपी है, जिसमें बताया गया है कि कल के अदालती आदेश के बावजूद दुकानों में सब कुछ खुलेआम मिल रहा है।

गैर-लाइसेंसी और बिना क्यूआर कोड वाले पटाखों की बिक्री

अदालत ने मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए आगे कहा कि बाजारों में लाइसेंसी, गैर-लाइसेंसी, क्यूआर कोड वाले और बिना क्यूआर कोड वाले हर तरह के पटाखे बेचे जा रहे हैं।

जस्टिस सुंदरेश ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल से कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हर किस्म के पटाखों का कारोबार चल रहा है, इसलिए इस पूरे मामले पर तुरंत गौर किया जाना चाहिए।

ग्रीन पटाखों के लिए दी गई थी सीमित छूट

सुप्रीम कोर्ट ने 2 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के कड़े नियमों के तहत केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दी थी। अदालत ने स्पष्ट किया था कि ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल 4 से 6 नवंबर तक की जा सकेगी।

इसके अलावा 7 और 8 नवंबर को ही पटाखे फोड़ने की इजाजत दी गई थी, जिसका समय भी सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के बीच सीमित रखा गया था। साथ ही 9 नवंबर से पूरे क्षेत्र में पटाखों पर दोबारा पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का आदेश था।

बिक्री और निर्माण को लेकर तय किए गए थे कड़े नियम

अदालत ने अपने निर्देश में साफ किया था कि केवल वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-नीरी) और पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन(पीईएसओ) द्वारा प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही बनाए और बेचे जा सकते हैं।

इसके साथ ही पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी और उन्हें केवल तय किए गए स्थानों पर ही बेचने की अनुमति थी। प्रमाणन की सही पहचान के लिए हर डिब्बे पर उत्पाद-विशिष्ट क्यूआर कोड होना अनिवार्य किया गया था।

अदालत ने पटाखों की लड़ियों और बेरियम युक्त रसायनों से बनने वाले पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध बरकरार रखा था। इन सभी पाबंदियों के बावजूद बाजारों में धड़ल्ले से हो रही बिक्री की खबरों के बाद शीर्ष अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें- दीया मिर्जा के दीवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे HC की BMC को फटकार, कहा- दोबारा अपलोड करें

खुली बैठक में ग्रामीणों को जनगणना के लिए जागरूक किया:बनगई में खंड विकास अधिकारी ने परिवारों से जनगणना कराने की अपील की

श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड की बनगई ग्राम पंचायत के सचिवालय में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को खुली बैठक हुई। इसमें जनगणना संवाद पर चर्चा की गई और ग्रामीणों को अपने परिवारों की जनगणना कराने के लिए प्रेरित किया गया। खंड विकास अधिकारी जमुनहा बृजेश कुमार गुप्ता ने लोगों को जनगणना संवाद के बारे में जानकारी दी। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी इंद्रदेव मिश्र, ग्राम पंचायत प्रशासक झगरू, पंचायत सहायक, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC), ग्राम पंचायत सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य जनगणना के बारे में जागरूकता बढ़ाना और ज्यादा से ज्यादा परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट हुई कैंसिल तो रनवे पर ही आराम करने लगे यात्री, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते 1 नवंबर को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 553 8 घंटे के बाद कैंसिल हो गई। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद परेशान यात्री रनवे पर ही आराम करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, स्पाइसजेट की विजय लक्ष्मी माल्या नामक यात्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक महिला यात्री कहती हुई सुनाई दे रही है, ‘घोषणा करने के बाद सभी क्रू मेंबर और पायलट चले गए। यात्री घबरा रहे हैं, यही हाल है। यह स्पाइसजेट 335 है। यह पागलपन है और इसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में रनवे पर एक विमान के आगे पैसेंजर्स बैठे और लेटे हुए नजर आ रहे हैं। एक महिला यात्री मजाकिया अंदाज में इस घटना का वीडियो बनाते हुए दिख रही है।

स्पाइसजेट का बयान

हालांकि, यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्पाइसजेट ने जल्द ही एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उड़ान रद करने का कारण गोरखपुर में निगरानी के समय पर प्रतिबंध था।

स्पाइसजेट ने बताया कि गोरखपुर एक रक्षा हवाई अड्डा है। जिसके कारण, रात 9:00 बजे के बाद ड्यूटी का समय बढ़ाना संभव नहीं था। फंसे हुए यात्रियों के लिए आज एक अतिरिक्त वाणिज्यिक उड़ान निर्धारित की गई है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।

 

संघ ने दिवंगत पैरावेट के परिवार को सहायता दी:पनियरा में संतोष कुमार के परिजनों को 15,050 रुपए सौंपे

पशु चिकित्सालय पनियरा के दिवंगत पैरावेट संतोष कुमार के परिजनों को पैरा वेटरनरी वर्कर संघ ने दी आर्थिक सहायता महराजगंज: जनपद के पशु चिकित्सालय पनियरा पर पैरावेट के पद पर सेवा दे रहे स्वर्गीय संतोष कुमार के आकस्मिक निधन के बाद पैरा वेटरनरी वर्कर संघ, महराजगंज ने मानवीय संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश की है। संघ की ओर से दिवंगत पैरावेट के शोकाकुल परिवार को 15,050 रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई। यह सहायता राशि मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को संघ के पदाधिकारियों द्वारा सीधे परिजनों को प्रदान की गई। ज्ञात हो कि विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार (पुत्र बालजी प्रसाद) का गत 18 अक्टूबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है संघ: मंगलवार को आयोजित इस सादे किंतु संवेदनशील कार्यक्रम में पैरा वेटरनरी वर्कर संघ के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष विजय नाथ यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस विकट घड़ी में पूरा संगठन दिवंगत संतोष कुमार के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार को हरसंभव प्रशासनिक और नैतिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहा कि संतोष कुमार अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित और निष्ठावान कर्मचारी थे। उनका यूं अचानक चले जाना महराजगंज पशु चिकित्सा विभाग और संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रमुख रूप से रहे मौजूद: इस दौरान संघ के जिला उपाध्यक्ष बबलू कुमार, उदयभान, सुरेश मौर्य, कमलेश, अजीत और राकेश सहित जनपद के कई अन्य पैरावेट कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोककुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संघ के इस सहयोगात्मक और संवेदनशीलता भरे कदम की स्थानीय स्तर पर खासी सराहना हो रही है।

बस्ती में मोबाइल टावरों से बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:आठ लिथियम बैटरी, मोटरसाइकिल और चार फोन मिले; 3 साथियों ने कबूला

बस्ती में मोबाइल टावरों से लिथियम बैटरी चोरी कर बाजार में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की आठ लिथियम बैटरी, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने गोंडा जिले में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दो मोबाइल टावरों से 14 बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है। मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार भोर में चैनपुरवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के दुनियापुरवा चंगेरी निवासी लवकुश सिंह (32) और बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी सुनील कुमार यादव (33) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन साथियों उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह और सावन सिंह के साथ मिलकर 11-12 अक्टूबर की रात गोंडा के अल्लीपुर बनुआ गांव स्थित मोबाइल टावर से आठ लिथियम बैटरियां चोरी की थीं। इससे पहले 29-30 सितंबर की रात परसपुर थाना क्षेत्र के मलाव गांव स्थित इंडस टावर से छह बैटरियां चोरी की थीं।

‘विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते’, दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने विरोध प्रदर्शनों, लोगों को बड़ी संख्या में हिरासत में लेने, पुलिस की बर्बरता, मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ व्यापारियों की याचिकाओं पर आज मंगलवार को सुनवाई की।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, ‘आप किसी जगह पर हमेशा के लिए कब्जा नहीं कर सकते। अन्य प्रदर्शनकारी भी हैं। किसान या वकील कहां जाएंगे? हर किसी को विरोध करने का अधिकार है।’

सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों और अन्य लोगों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ किए गए बड़े विरोध प्रदर्शन की सुनवाई के दौरान आई, जब उस जगह से ‘विरोध प्रदर्शन स्थल’ का दर्जा हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी।

विरोध प्रदर्शन के चलते व्यापारियों का नुकसान

सुप्रीम कोर्ट में व्यापारिक संगठनों ने याचिका दायर की, जिसमें बताया कि विरोध प्रदर्शनों की वजह से उनका काफी नुकसान हो रहा है। कोर्ट ने व्यापारियों के संगठनों से कहा है कि वे ‘एंटी-CEC’ विरोध प्रदर्शन के आयोजकों को भी अपनी याचिका में पक्षकार बनाएं।

विरोध प्रदर्शन के चलते व्यापारियों की स्थिति बताते हुए उनके वकील ने कोर्ट से कहा, ‘विरोध स्थल के आस-पास के इलाकों में 50 लाख लोग रहते हैं। सभी दुकानें बंद हैं और आज CP (कनॉट प्लेस) में कोई नहीं है।

तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मारी:श्रावस्ती में घायल अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के सामने हुआ। बाइक सवार इकौना से कटरा की ओर जा रहा था। एजेंसी के पास पहुंचते ही उसने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस यूपी-32 एफजी 2793 को बुलाया। एंबुलेंस के ईएमटी विवेक शुक्ला और पायलट सुनील कुमार घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत के चलते घायल को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

280 किमीघंटा की रफ्तार, Wi-Fi और लग्जरी सुविधाएं… जानिए पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के टॉप 20 फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की पहली स्वदेशी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन B28 का इंतजार अब कुछ ही महीनों में खत्म होने वाला है। देश में वो भी दौर आने वाला है, जब पटरियों पर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी।

भारतीय रेलवे ने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन ने सुरक्षा मूल्यांकन का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा कर लिया है। अब इसका ‘व्हीकल बॉडी शेल असेसमेंट’ (जिसे आमतौर पर ‘स्क्वीज टेस्ट’ कहा जाता है) किया जा रहा है।

बुलेट ट्रेन का यह टेस्ट बेंगलुरु में BEML की निर्माण इकाई में किया गया। यह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) देश की पहली दो स्वदेशी बुलेट ट्रेनें बना रहा है, जिनमें से प्रत्येक ट्रेन में 8 कोच होंगे।

स्क्वीज टेस्ट में यह जांचा जाता है कि क्या ट्रेन का बाहरी ढांचा किसी टक्कर या दुर्घटना की स्थिति में बिना अपना आकार खोए या ढांचे को कोई नुकसान पहुंचे बहुत अधिक दबाव और बाहरी ताकतों को झेल सकता है या नहीं।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह टेस्ट इसलिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये ट्रेनें बहुत तेज गति से चलेंगी। दुर्घटना या टक्कर की स्थिति में, इनका बाहरी ढांचा इतना मजबूत होना चाहिए कि वह भारी बाहरी दबाव को सहन कर सके।

मंत्रालय ने इस कॉरिडोर के निर्माण की समय-सीमा भी बताई। इसके तहत, पूरा गुजरात सेक्शन दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि 508 किलोमीटर लंबे पूरे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को दिसंबर 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

भारतीय रेलवे B28 ट्रेन का ट्रायल रन शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। मई-जून 2027 तक अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत-वापी (100 किमी) खंड का ट्रायल रन किया जा सकता है। इस रूट पर कमर्शियल सेवाएं अगस्त 2027 से शुरू होने की उम्मीद है।

बुलेट ट्रेन की स्पीड समय को ऐसे मात देगी कि लोगों के करीब 4 से साढ़े चार घंटे की बचत होगी। इस ट्रेन में और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी, आइए जानते हैं।

  1. बुलेट ट्रेन के आने से सबसे बड़ी खास बात होगी कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय करीब 6.5 घंटे से घटकर 1 घंटा 58 मिनट ही रह जाएगा।
  2. इस हाई-स्पीड ट्रेन में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक भी लगी है, जो ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा वापस हासिल कर लेती है और कुल ऊर्जा दक्षता को बेहतर बनाने में मदद करती है।
  3. ट्रेन में आठ कोच हैं, जिनमें चार मोटर कार और चार ट्रेलर कार शामिल हैं। भविष्य में, आठ-आठ कोच वाले दो ट्रेनसेट को जोड़कर 16 कोच वाली ट्रेन के रूप में चलाया जा सकता है।
  4. इसमें सात स्टैंडर्ड-क्लास कोच हैं जिनमें 3×2 की सीटिंग व्यवस्था है, और एक एग्जीक्यूटिव-क्लास कोच है जिसमें 2×2 की सीटिंग व्यवस्था है। सीटों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे आरामदायक हों और उनमें पैर रखने के लिए पर्याप्त जगह (लेगरूम) हो।
  5. बुलेट ट्रेन को अधिकतम 280 किमी/घंटा की टेस्टिंग स्पीड और 249 किमी/घंटा की ऑपरेटिंग स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है।
  6. बुलेट ट्रेन में करीब 557 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जिसमें दिव्यांगजनों या कम गतिशीलता वाले लोगों के लिए विशेष जगह भी शामिल की गई है। वहीं दृष्टिबाधित यात्रियों की मदद के लिए जानकारी देने वाले साइनेज में ब्रेल लिपि का भी इस्तेमाल किया गया है।
  7. यात्री केबिन और कोच के बीच के हिस्से (वेस्टिब्यूल) में ‘इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट’ लगी हैं, जिनकी मदद से यात्री आपातकालीन स्थिति में ट्रेन क्रू से संपर्क कर सकते हैं।
  8. सीटों की हर कतार के साथ बड़ी खिड़कियां हैं, जिससे यात्री बाहर के नजारों का आनंद ले सकते हैं।
  9. वाई-फाई पर आधारित पैसेंजर इन्फोटेनमेंट सिस्टम की मदद से यात्री पहले से लोड किए गए मनोरंजन और अन्य जानकारीपूर्ण कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।
  10. ट्रेन के कोच आपस में सील किए गए सिंगल-पीस गैंगवे से जुड़े हैं, जिससे यात्री एक कोच से दूसरे कोच में आसानी से आ-जा सकते हैं।
  11. दरवाजों में अंदर-बाहर होने वाली सीढ़ियां (रिट्रैक्टेबल स्टेप्स) लगी हैं, जो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप को कम करने में मदद करती हैं।
  12. ट्रेन के दोनों सिरों पर ड्राइवर कैब हैं, जो एक इंटेलिजेंट ऑन-बोर्ड कंट्रोल सिस्टम से लैस हैं। इससे तुरंत निर्णय लेने और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलती है।
  13. यात्रियों को ऑडियो के जरिए जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस और ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगे हैं।
  14. ट्रेन के अंदर हर जगह LED लाइटिंग लगाई गई है।
  15. कोच के अंदर लगी LCD स्क्रीन पर अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी दिखाई जाती है।
  16. ट्रेन में हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर-कंडीशनिंग (HVAC) सिस्टम लगा है, जो अंदर के तापमान और नमी को नियंत्रित रखता है, जिससे यात्रियों को आरामदायक माहौल मिलता है। हर कोच में दो HVAC यूनिट लगी हैं।
  17. ट्रेन की बॉडी और फर्श के ढांचे में साउंड इंसुलेशन (आवाज रोकने वाली तकनीक) का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, शोर को कम करने के लिए विशेष कोटिंग भी की गई है। स्कर्ट, बोगी कवर और फेयरिंग, जो ट्रेन में शोर कम करने के उपायों का हिस्सा हैं।
  18. सामान रखने के लिए ऊपर की तरफ रैक (ओवरहेड रैक) दिए गए हैं। बड़े बैग और सूटकेस रखने के लिए फर्श पर अलग से लगेज स्टैंड भी हैं।
  19. ट्रेन में मोबाइल डिवाइस चार्ज करने और लैपटॉप चलाने के लिए पावर आउटलेट दिए गए हैं।
  20. इसमें आधुनिक बायो-डाइजेस्टर शौचालय हैं, जिन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि उनसे निकलने वाला कचरा कम से कम हो।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट और स्टेशन

508 किलोमीटर लंबा MAHSR कॉरिडोर पश्चिमी भारत के प्रमुख आर्थिक और शहरी केंद्रों को जोड़ेगा। इस बुलेट ट्रेन के मुंबई से अहमदाबाद के बीच 12 स्टेशनों पर स्टॉपेज होंगे।

  1. मुंबई
  2. ठाणे
  3. विरार
  4. बोइसर
  5. वापी
  6. बिलिमोरा
  7. सूरत
  8. भरूच
  9. वडोदरा
  10. आनंद
  11. अहमदाबाद
  12. साबरमती

यह भी पढ़ें- हाई-स्पीड ट्रेन की पहली झलक… भारत की स्वदेशी बुलेट ट्रेन कैसे बनाई जा रही है, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो

दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली:महराजगंज डीएम से कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति और कामकाज की जांच कराने की मांग

तहसील सदर महराजगंज में दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली की आशंका जताते हुए श्रवण कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायत दी है। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति और कामकाज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने ऑपरेटर का पूरा नाम, पद, नियुक्ति की स्थिति और काम करने की जगह की जांच कराने को कहा है। उन्होंने यह भी जांचने की मांग की है कि दाखिल-खारिज के आवेदकों से सरकारी शुल्क के अलावा पैसे मांगे गए या नहीं। पत्र में यह पता लगाने की मांग भी की गई है कि ऑपरेटर को नकद या ऑनलाइन भुगतान लेने का अधिकार है या नहीं। पिछले तीन साल के नामांतरण से जुड़ी शिकायतों, ऑनलाइन रिकॉर्ड, डिजिटल लॉग, शुल्क भुगतान की जानकारी और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने को कहा गया है। श्रवण कुमार वर्मा ने साक्ष्य सुरक्षित रखने और अनियमितता की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।

एमएलसी सुभाष यदुवंश के प्रयास से सड़क चौड़ीकरण मंजूर:लालगंज-बिटिया मार्ग के लिए 34 करोड़ 61 लाख रुपए स्वीकृत

लालगंज-बिटिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 34 करोड़ 61 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि करीब 20 से 25 दिन में सड़क का काम शुरू हो जाएगा और इसे 4 से 5 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
यदुवंश के मुताबिक, करीब 50 साल से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग थी, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इलाके के लोगों की परेशानी बताई।
इस मार्ग से सैकड़ों गांवों के लोग आते-जाते हैं। यह संत कबीर नगर जिले को भी जोड़ता है। यदुवंश ने कहा कि सड़क पर अक्सर आवागमन रुकता रहता है।