बस्ती में दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच आरक्षित साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन के दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे होंगे। इसका ठहराव बस्ती स्टेशन पर भी होगा। नई दिल्ली से रात 2:40 बजे पहुंचेगी बस्ती ट्रेन नंबर 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर 6 और 13 नवंबर को शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 2:40 बजे बस्ती पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहरने के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होगी। खलीलाबाद होते हुए सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में सुबह 7 बजे गोरखपुर से चलेगी वापसी में ट्रेन नंबर 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली 7 और 14 नवंबर को शनिवार सुबह 7 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह सुबह 8:05 बजे बस्ती पहुंचेगी और दो मिनट बाद आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच होगा। इसके अलावा एलएसएलआरडी और जनरेटर सह लगेज यान का एक-एक कोच लगाया जाएगा।
SIR ट्रिब्यूनल के जजों के लिए जल्द ही ई-साइन की सुविधा, पोर्टल पर एक साथ अपलोड किए जा सकेंगे कई ऑर्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगभग दो सप्ताह पहले बंगाल के लिए अपीलीय न्यायाधिकरण पोर्टल को अपडेट किया गया था, ताकि जज एसआईआर आदेश में बताई गई 13 तरह की दस्तावेजों की सूची के अलावा अन्य दस्तावेजों का भी इस्तेमाल कर सकें। अब इसी सप्ताह के भीतर चुनाव आयोग जजों के लिए लॉग-इन करने और अपने आदेश अपलोड करने की अनिवार्य शर्त के रूप में आधार-प्रमाणित ई-साइन की जगह डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट लागू करने जा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एसआईआर ट्रिब्यूनल के जजों की दो और मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और लागू भी कर दिया गया है। अब अपीलीय न्यायाधिकरण के प्लेटफॉर्म पर जज एक-एक करके आदेश अपलोड करने के बजाय, एक साथ कई आदेश (बल्क में) अपलोड कर सकते हैं। इससे समय और मेहनत की बचत होगी।
जजों ने जताई थीं आपत्तियां
दरअसल, इस साल सितंबर में आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद जजों ने इस पर कुछ आपत्तियां जताई थीं, जिसके कारण पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय में ट्रिब्यूनल द्वारा दिए गए कई आदेश पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए थे।
जरूरी बदलाव भी संभव
ECINET पोर्टल पर जज अपने आदेशों को ड्राफ्ट के रूप में भी सेव कर सकेंगे, जिससे वे अंतिम आदेश जारी करने से पहले उनमें जरूरी बदलाव कर सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि लगभग दो सप्ताह पहले चुनाव आयोग ने ट्रिब्यूनल के लिए बने अपने पोर्टल में बदलाव किया था। इसके तहत मान्य दस्तावेजों की सूची में एक 14वीं श्रेणी जोड़ी गई है, जिसका नाम है कोई अन्य दस्तावेज।
अब जज अपने विवेक से किसी ऐसे दस्तावेज को भी अपलोड करवा सकते हैं, जो उन्हें किसी व्यक्ति की मतदाता सूची में शामिल होने की पात्रता तय करने के लिए सही लगे। सूत्रों के मुताबिक, मतदाता पंजीकरण अधिकारी या खुद मतदाता भी इस तरह के दस्तावेज को पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
चुनाव आयोग द्वारा अब तक जारी किए गए सभी एसआईआर आदेशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 13 दस्तावेजों की यह सूची केवल उदाहरण के लिए है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रिब्यूनल जजों के लिए डीएससी-आधारित एक्सेस की मंजूरी इस हफ्ते के अंत तक मिल सकती है। डिजिटल सिग्नेचर वाली पेन-ड्राइव तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
सोनवा में खुली नाली से लोग परेशान:सड़क किनारे बह रही नाली से बदबू और मच्छर, डेंगू-मलेरिया का डर
श्रावस्ती जिले की सोनवा ग्राम सभा में सड़क किनारे खुली नाली बह रही है। इससे आसपास के लोगों को बदबू और मच्छरों की समस्या हो रही है।
यह जगह सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौला ब्लॉक में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही मच्छर बढ़ जाते हैं और बिना मच्छरदानी के घरों में बैठना मुश्किल होता है।
लोगों को डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलने का डर है। इस समस्या के बारे में सचिन, सूरज, राकेश, अनूप और अवधेश ने बताया।
आज की 10 बड़ी सुर्खियां | 3 नवंबर 2026 |;देश-दुनिया, राजनीति, कारोबार और मौसम की ताजा खबरें
1\. आंध्र प्रदेश में चक्रवात का कहर! तटीय इलाकों में 110 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, भारी बारिश।
2\. भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! अरब सागर में समुद्री डाकुओं के कब्जे वाले जहाज से 20 क्रू सदस्यों को बचाया।
3\. दिल्ली की हवा हुई जहरीली! प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-2 की पाबंदियां लागू।
4\. पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती! दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल पर समय सीमा तय।
5\. राहुल गांधी और अमित शाह आमने-सामने! SIR और EVM के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज।
6\. महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ा एक्शन! प्रमोटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की सुनवाई।
7\. शेयर बाजार में तेजी के संकेत! सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त की उम्मीद, निवेशकों की नजर बाजार पर।
8\. LTCG टैक्स पर सरकार का बड़ा संकेत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समीक्षा की मांग पर विचार की बात कही।
9\. अक्टूबर में फैक्ट्री ग्रोथ की रफ्तार धीमी! घरेलू मांग में कमजोरी, निर्यात ऑर्डर में उछाल।
10\. भूटान के राजा ने पीएम मोदी को दिया सम्मान! पवित्र स्तूप 76 भारत के लिए समर्पित।
समाचार स्रोत: NDTV, Economic Times, Reuters और Navbharat Times। खबरें 3 नवंबर 2026 की उपलब्ध रिपोर्टों पर आधारित हैं।
एमएनटी न्यूज़ भारत – देश की आवाज़, आपका विश्वास।
मोहनपुर सब्जी मंडी के पास कूड़े का ढेर लगा:दुर्गंध से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान, मच्छर पनपने की आशंका
मोहनपुर सब्जी मंडी और साप्ताहिक बाजार के पास जलकल विभाग ने पानी की टंकी बनवाई है। टंकी के आसपास कूड़े-कचरे का ढेर लगा है। गंदगी से इलाके में दुर्गंध फैल रही है। इससे बाजार आने-जाने वाले और आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोज बड़ी संख्या में राहगीर और बाजार में खरीदारी करने वाले लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद यहां सफाई की सही व्यवस्था नहीं है। कूड़े से उठती दुर्गंध के कारण लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी होती है।
गंदगी के कारण मच्छरों और दूसरे हानिकारक कीटों के पनपने की आशंका है। इससे आसपास के लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता है।
बाइक मृत जानवर से टकराई, दंपती घायल:कप्तानगंज में हाईवे देवदूत ने अस्पताल पहुंचाया; जिला अस्पताल रेफर
कप्तानगंज, बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे पड़े मृत जानवर से टकराकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। मंगलवार सुबह हुए हादसे के बाद हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर पांडे निवासी जगदंबा वर्मा (50) मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे अपनी पत्नी सीमा वर्मा के साथ बाइक से दवा कराने जा रहे थे। उनकी बाइक ग्राम ककुआ रावत के सामने सड़क पर पड़े मृत जानवर से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे जगदंबा वर्मा और उनकी पत्नी सीमा वर्मा घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। अस्पताल में परिजन भी पहुंच गए। सड़क पर मृत जानवर से हादसे का खतरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के बीच या किनारे पड़े मृत जानवर वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। सुबह के समय कम दृश्यता और तेज रफ्तार के कारण ऐसे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। हादसे के बाद महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने मृत जानवर को सड़क से हटवाने के लिए एनएचएआई को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
केरलम: इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बुलाया था बाहर, अगले ही दिन बोरे में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के तिरुवनंतपुरम में रविवार दोपहर घर से निकले 17 वर्षीय अभिराम का शव अगले दिन एक सुनसान प्लॉट में बोरे में बंद मिला। अभिराम ने घर से निकलते समय परिवार को बताया था कि उसके किसी दोस्त का फोन आया है।
देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा और फोन बंद आने लगा, तो घरवालों ने श्रीकार्यम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद शव बरामद कर लिया है।
इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बुलाया
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिराम को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर पंगप्पारा इलाके में बुलाया गया था, जहां से बाद में उसका शव मिला। इस मामले में पुलिस ने 17 और 19 वर्ष के दो किशोरों को हिरासत में लिया है।
पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में किसकी क्या भूमिका थी। क्या शव को छिपाने में किसी अन्य व्यक्ति ने भी मदद की थी।
गला घोंटकर की गई हत्या
पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, हत्या की वजह एक लड़की के साथ अभिराम की दोस्ती से जुड़ा विवाद हो सकता है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि पहले उसका गला घोंटा गया और फिर पहचान छिपाने व सबूत मिटाने के लिए शव को एक बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।
मृतक के पिता के अनुसार, अभिराम 1 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था। शाम को फोन करने पर उसने जल्द घर लौटने की बात कही थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
बुद्धिपुरवा-बेड़ोरा मार्ग पर पानी भरा:घुटने तक जमा पानी से राहगीरों को परेशानी, टूटी सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
श्रावस्ती के इकौना में बुद्धिपुरवा से बेड़ोरा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर घुटने तक पानी जमा है। सड़क जगह-जगह टूटी है और पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। बाइक सवार और पैदल यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार वाहन फंसने से जाम भी लग जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से पानी निकासी और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
‘पति-पत्नी का झगड़ा गर्भपात का आधार नहीं, गर्भ में पल रहे बच्चे पर पिता का भी अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में एक महिला ने 6 महीने से अधिक की गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति मांगी है। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है।
वहीं महिला पति ने इस याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अजन्मे बच्चे पर उसका भी अधिकार है। इस मामले में कोर्ट ने कहा, ‘सिर्फ वैवाहिक कलह गर्भपात का आधार नहीं हो सकती। इससे समाज किस दिशा में जाएगा।’
‘सिर्फ पति-पत्नी के झगड़े की वजह से गर्भपात नहीं हो सकता’
जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने इस मामले में सुनवाई करते हुए सोमवार को कहा कि बलात्कार या यौन उत्पीड़न के मामलों में, या फिर भ्रूण में कोई समस्या होने पर गर्भपात की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन यह मामला बिल्कुल अलग है।
कोर्ट ने सवाल किया कि अगर कोई महिला सिर्फ इसलिए गर्भपात का फैसला ले ले कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया है या उसे प्रताड़ित किया है, तो समाज किस दिशा में जाएगा?
कोर्ट ने महिला को समझाते हुए कहा, ‘पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के खिलाफ बातें होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस आधार पर गर्भावस्था को समाप्त कर दिया जाए।’
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘यह यौन उत्पीड़न का मामला नहीं है और न ही यह किसी अकेली महिला के गर्भवती होने का मामला है। अगर कोई पत्नी अपने पति और ससुराल वालों के साथ झगड़े के कारण गर्भपात कराना चाहे, तो समाज के तौर पर हम किस दिशा में जा रहे हैं… पिता के अधिकारों का क्या होगा?’
महिला ने की तलाक की मांग
बेंच ने याचिकाकर्ता महिला से वर्चुअल माध्यम से बात की और कहा कि वह इस गर्भावस्था को आगे नहीं बढ़ाना चाहती और वह तलाक लेना चाहती है।
वहीं, पति ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद वह उसकी जिम्मेदारी लेगा और उसकी देखभाल करेगा। उसने कोर्ट से अनुरोध किया कि गर्भपात की अनुमति न दी जाए।
इस मामले में विवाद की मुख्य वजह महिला के चरित्र पर पति द्वारा लगाए गए आरोप थे, इसलिए बेंच ने पति से कहा कि अगर वह सुलह की दिशा में पहला कदम उठाना चाहता है, तो उसे सबसे पहले कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करके पत्नी पर लगाए सभी आरोप वापस लेने होंगे। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख तय की है।














