श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में नीलम इंटर कॉलेज जाने वाले मुख्य मार्ग पर फिर कूड़ा जमा हो गया है। इससे छात्राओं, शिक्षकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
इससे पहले भी मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा था। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान ने सफाई कराई थी। इससे स्थानीय लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन कई महीने बाद फिर कूड़ा जमा हो गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास के गांवों के लोग भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। रोज बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षक इस मार्ग से स्कूल पहुंचते हैं। लोगों ने कूड़े से दुर्गंध आने और संक्रमण फैलने की आशंका जताई है।
स्थानीय निवासी दीपक, पवन, शिवम और अमित ने नियमित सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित ग्राम प्रधान और प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा है।
श्रावस्ती के नीलम इंटर कॉलेज मार्ग पर फिर कूड़ा जमा:खबर के बाद ग्राम प्रधान ने कराई थी सफाई, कुछ महीने बाद फिर गंदगी
बस्ती में 11 हजार वोल्ट के करंट से अधेड़ झुलसा:दुद्राछ गांव में लौकी तोड़ते समय हुआ हादसा; जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
बस्ती के साउघाट ब्लॉक के दुद्राछ गांव में 11 हजार वोल्ट के करंट से गिरधारी चौहान घायल हो गए। लौकी तोड़ते समय उन्हें करंट लगा। इलाज के बाद अब उनकी हालत ठीक है। जानकारी के मुताबिक, गिरधारी पिछले पांच दिनों से बिजली के तार के पास टीन का पतरा पर चढ़कर लौकी तोड़ रहे थे।टीन का पतरा पे तोड़ रहे सब्जी के बाद ध्यान नहीं आया कि बिजली है या नहीं कि कही हम खतरे में न आ जाए 11 हजार बिजली का करंट लगने से उन्हें तत्काल तभी करंट का झटका लगने से वे दूर जा गिरे। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गोरखपुर में चार-पांच दिन इलाज चलने के बाद अब गिरधारी स्वस्थ हैं।
श्रावस्ती में जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने युवक को पीटा:बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी मारपीट; चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के चंदनकूड़ी गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर रिश्तेदारों पर एक युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने युवक को अपने घर बुलाया और वहां लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार, चंदनकूड़ी गांव निवासी इतवारी को उसके रिश्तेदारों ने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां पुती, रैदास, शंकर और पुती की पत्नी ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान इतवारी को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंची ननकई को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने भिनगा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पैसिया-एकमा मार्ग के 11.30 किमी हिस्से को मंजूरी:चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 28.05 करोड़ रुपए खर्च होंगे, पहली किस्त में 2.80 करोड़ जारी
पैसिया-एकमा-लक्ष्मीपुर-भैसहिया-चरका-खोरिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दी है। 11.30 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 28 करोड़ 5 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से यह परियोजना मंजूर हुई है। सड़क के 16.700 से 28.000 किलोमीटर हिस्से पर काम किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहली किस्त के तौर पर 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के शासनादेश के मुताबिक, काम के साथ पांच साल तक सड़क का रखरखाव भी किया जाएगा।
निर्माण शुरू करने से पहले तकनीकी मंजूरी लेनी होगी। भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद ही सड़क निर्माण शुरू होगा।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों से बातचीत कर क्षेत्र की कमियों को दूर करने की कोशिश की जाती है।
Dead Bull Body Left on Road Causes Trouble
बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक की शंकरपुर ग्राम पंचायत में 3-4 नवंबर की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सांड़ की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर HP पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
.
जानकारी के मुताबिक, सांड़ सड़क पार कर रहा था। अयोध्या-बस्ती लेन पर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव सड़क पर पड़ा रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में हाईवे की स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। वहां से गुजरती गाड़ियां शव को कुचलती रहीं। सुबह तक शव सड़क पर पड़ा था और उससे बदबू फैल रही थी।
ग्रामीणों के मुताबिक, इससे स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव हटाने के लिए कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शव हटवाने और NH पर घूम रहे अन्ना जानवरों को पकड़ने की मांग की है, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी श्रीनाथ जोशी महादेव की अग्रिम जमानत रद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में की जा रही जांच के मामले में पद का दुरुपयोग करने के आरोपित आइपीएस अधिकारी श्रीनाथ जोशी महादेव की अग्रिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद कर दी है।
जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने कर्नाटक हाई कोर्ट का अग्रिम जमानत आदेश रद करते हुए 29 अक्टूबर को महादेव को आदेश की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।
शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि कानून के मुताबिक वह सक्षम अदालत में नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने अग्रिम जमानत प्रदान करने के हाई कोर्ट के एक सितंबर, 2025 के आदेश को चुनौती दी थी। उस समय महादेव लोकायुक्त पुलिस में एसपी थे।
शीर्ष अदालत ने कहा कि महादेव के विरुद्ध आरोपों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, क्योंकि वह भ्रष्टाचार से निपटने के लिए स्थापित संस्था (लोकायुक्त) में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के नाते महादेव की तुलना जांच और गिरफ्तारी से संरक्षण मांगने वाले किसी आम व्यक्ति से नहीं की जा सकती।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
महराजगंज: अवैध आतिशबाजी के साथ एक गिरफ्तार, लेकिन पुलिस के ‘दावे’ और ‘तथ्यों’ में फंसा झोल!
रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।
महराजगंज/निचलौल।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस ने अवैध आतिशबाजी की बड़ी खेप पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से 8 बोरी और 18 गत्तों में भरी विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मौके की तस्वीरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों ने पुलिस के आधिकारिक दावे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?
थाना निचलौल पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 294/2026 धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कौशेन पुत्र धनीफ (निवासी कोर्ट मोहल्ला, वार्ड नं0 07, थाना निचलौल) को आतिशबाजी सहित उसके घर से गिरफ्तार किया हैं।इस कार्रवाई में तहसीलदार निचलौल अमित सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम भी साथ रही।

पुलिस का दावा बनाम मौके की सच्चाई!
इस कार्रवाई को लेकर एक बड़ा विरोधाभास सामने आया है। पुलिस का आधिकारिक दावा है कि यह आतिशबाजी सामग्री अभियुक्त के घर से पकड़ी गई है।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल तस्वीरों के अनुसार, असलियत कुछ और ही बयां कर रही है:
कहाँ पकड़ी गई गाड़ी? चश्मदीदों के मुताबिक, आतिशबाजी से भरी पिकअप गाड़ी को छठ घाट स्थित रामजानकी मंदिर के पास से पकड़ा गया था।मौके की सामने आई तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पिकअप गाड़ी सड़क पर खड़ी है और पुलिस टीम वहां मौजूद है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब गाड़ी सड़क पर (छठ घाट के पास) पकड़ी गई, तो पुलिस इसे अभियुक्त के घर से बरामद दिखाने का दावा क्यों कर रही है। क्या पुलिस महकमे के भीतर इस मामले में किसी फेरबदल की कोशिश की जा रही है।
घर से ढाई लाख के जेवर और 55-हजार रुपए चोरी:श्रावस्ती के टेपरी गांव में दंपती मॉर्निंग वॉक पर गया था, लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी के तहत टेपरी गांव में बंद घर से करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 55 हजार रुपए चोरी हो गए। घर के मालिक संतोष तिवारी ने पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। संतोष तिवारी, विष्णु प्रसाद तिवारी के बेटे हैं। उनकी पत्नी नीलम तिवारी ने बताया कि चोरी गए सामान में टप्स वाली 3 जोड़ी कान की झुमकी, 4 जोड़ी पायल-बिछिया, सोने की 4 अंगूठियां और 3 मंगलसूत्र समेत अन्य सोने के जेवर शामिल हैं। नीलम के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे वह और संतोष रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। लौटने पर घर के अंदर का दरवाजा खुला मिला। उन्होंने देखा कि छत पर बने कमरे का दरवाजा बिना कुंडी लगाए बंद था। कमरे में रखी अलमारी का सामान बिस्तर पर बिखरा था और जेवर व नकदी गायब थे। सूचना मिलने पर जमुनहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पोखरे में मछलियां मरीं, जहरीला पदार्थ डालने का आरोप:चौक के वार्ड 10 में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान; पुलिस को तहरीर का इंतजार
नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 10, दिग्विजय नाथ नगर में पोखरे में मछलियां मरी मिलीं। मछली पालक को करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मछली पालक पिंटू साहनी ने बताया कि पोखरे में पाली गई मछलियां अचानक पानी के ऊपर और किनारे मृत मिलीं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने रंजिश के चलते पोखरे में जहरीला पदार्थ डाला।
पिंटू साहनी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि पोखरे में मछलियों की मौत की जानकारी मिली है। अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।














