बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार सुबह तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बालगोबिंद (33), ममता (करीब 25) और इंद्रासनी (65) शामिल हैं। घायल युवक की मंगलवार देर रात करीब 11 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार सुबह उसका शव गांव पहुंचा था। ठेला धकेलने से मना करने पर हुआ विवाद मृतक के पिता राम बहाल के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उनका बेटा ससुराल से घर लौट रहा था। गांव के पास नहर के नजदीक कुछ लोगों ने उसे रोककर ठेला धकेलने को कहा। अंधेरे में ठेला धकेलने से मना करने पर विवाद हो गया। पिता का आरोप है कि इसके बाद बालगोबिंद, ममता, इंद्रासनी और अन्य लोगों ने डंडे, ईंट, लात-मुक्कों और फावड़े के पिछले हिस्से से उनके बेटे को पीटा। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया। बचाने पहुंचे पिता से भी मारपीट का आरोप राम बहाल का आरोप है कि बेटे को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। घायल युवक को पहले बनकटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे कैली अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हिचड़वा नाले के पास से पकड़े गए आरोपी पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में वांछित तीनों आरोपियों को गुरुवार को थाल्हापार से मुंडेरवा जाने वाले रास्ते पर हिचड़वा नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फावड़े को वारदात में इस्तेमाल हथियार बताया है। एसपी ओमवीर सिंह के आदेश और एएसपी श्यामकांत के निर्देशन में लालगंज पुलिस ने कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
PM Kisan 24th Installment: आज किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000, 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे PM मोदी!
PM किसान योजना: किसानों को आज 24वीं किस्त के तहत ₹19,000 करोड़ जारी किए जाने की घोषणा है।
PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000, आज जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त; ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
**नई दिल्ली: ** प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के लाभार्थी किसानों के लिए आज यानी 30 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।
सरकार इस किस्त के लिए 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।
सुबह 10:30 बजे जारी होगी किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान सुबह करीब 10:30 बजे बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी। हालांकि, बैंकिंग प्रक्रिया के कारण सभी किसानों के खातों में पैसा पहुंचने का समय अलग-अलग हो सकता है।
किसानों को हर साल मिलते हैं 6,000 रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। पिछली 23 किस्तों के माध्यम से किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।
इन किसानों को नहीं मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ
योजना के तहत कुछ श्रेणियों के किसान परिवारों को लाभ नहीं दिया जाता है। इनमें शामिल हैं:
– संस्थागत भूमिधारक किसान।
– संवैधानिक पदों पर कार्यरत या रह चुके लोगों के किसान परिवार।
– मौजूदा और पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक तथा मेयर के परिवार।
– कुछ अपवादों को छोड़कर केंद्र और राज्य सरकार के मौजूदा या सेवानिवृत्त कर्मचारी।
– 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी।
– आयकर का भुगतान करने वाले किसान परिवार।
– डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पंजीकृत पेशेवर।
किस्त पाने के लिए e-KYC जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए किसानों को e-KYC पूरी करना अनिवार्य है। इसके अलावा बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अगर e-KYC अधूरी है या बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं हुई है, तो किस्त का भुगतान अटक सकता है।
घर बैठे ऐसे पूरी करें e-KYC
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
3. e-KYC के विकल्प पर क्लिक करें।
4. अपना आधार नंबर दर्ज करें।
5. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
6. प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC का स्टेटस चेक करें।
किसान पीएम किसान मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।
खाते में 2,000 रुपये आए या नहीं, ऐसे करें चेक
किसान अपनी 24वीं किस्त का स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in खोलें।
2. Farmers Corner में Know Your Status पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें।
5. Get OTP पर क्लिक करके मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें।
6. इसके बाद आपकी किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो वेबसाइट पर Know Your Registration Number विकल्प की मदद से इसे पता कर सकते हैं।
किस्त नहीं आने पर यहां करें शिकायत
अगर e-KYC, आधार लिंकिंग या बैंक खाते में भुगतान से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो किसान पीएम किसान हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
– 155261 (टोल फ्री हेल्पलाइन)
– 011-24300606
इसके अलावा किसान नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग के कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आज की मुख्य सुर्खियाँ – शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
* PM मोदी का गुजरात दौरा: प्रधानमंत्री आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे। ₹14,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
* PM किसान योजना: किसानों को आज 24वीं किस्त के तहत ₹19,000 करोड़ जारी किए जाने की घोषणा है।
* चुनाव आयोग: सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद 6 राज्यों में SIR की समय-सीमा बढ़ाई गई।
* नौसेना: भारतीय नौसेना के बेड़े में 8 नए समुद्री निगरानी प्लेटफॉर्म शामिल करने की तैयारी।
* दिल्ली-NCR मौसम: बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी।
*
* इजरायल चुनाव: वोटों की गिनती पूरी होने के बाद नेतन्याहू गुट 53 सीटों के साथ आगे, लेकिन सरकार बनाने का रास्ता चुनौतीपूर्ण।
* अंतरराष्ट्रीय राजनीति: पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर दुनिया की नजर बनी हुई है।
* भारतीय शेयर बाजार में IT शेयरों की तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त।
* कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार पर दबाव बना हुआ है।
10\. अफगानिस्तान के राशिद खान T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
अर्नव तूफान की आशंका से किसान फसल समेटने में जुटे:श्रावस्ती में खेतों में अब भी 50% धान खड़ा, कंबाइन और थ्रेसर से कटाई-मड़ाई तेज
श्रावस्ती में अर्नव तूफान की आशंका के बीच किसान धान की फसल समेटने में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे किसानों के मुताबिक, जिले में करीब 50 प्रतिशत धान की फसल अब भी खेतों में खड़ी है। मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह 9 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम बिगड़ने की आशंका के बीच किसान कंबाइन से धान की कटाई और थ्रेसर से मड़ाई कर फसल घर पहुंचाने में जुटे हैं। छोटे किसान हाथों से कटाई कर खेतों में रखी फसल समेट रहे हैं। बारिश हुई तो कटी और खड़ी फसल को नुकसान का डर किसानों को आशंका है कि बारिश होने पर खेतों में कटी फसल भीगकर खराब हो सकती है। वहीं, तेज हवा और बारिश से खड़ी धान की फसल गिरने का खतरा है। जिन किसानों की फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है, उनकी चिंता ज्यादा है। एक सप्ताह मौसम साफ रहने की उम्मीद किसानों का कहना है कि यदि एक सप्ताह तक मौसम साफ रहा तो वे बची हुई फसल की कटाई और मड़ाई कर उसे सुरक्षित घर पहुंचा सकेंगे। प्रशासन ने भी किसानों को फसल सुरक्षित रखने के लिए पहले ही अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। किसानों ने बताई अपनी परेशानी किसान प्रेमपाल यादव ने बताया कि कई महीनों की मेहनत के बाद धान की फसल तैयार हुई है। यह किसानों के परिवार के भोजन और भरण-पोषण का मुख्य सहारा है। बारिश और तेज हवाएं चलीं तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान सुधाकर शर्मा ने बताया कि पहले हुई बारिश और खराब मौसम से किसान नुकसान झेल चुके हैं। अगेती धान की कटाई हो चुकी है, जबकि करीब 50 प्रतिशत फसल अब भी खेतों में खड़ी है। बारिश और तेज हवाओं से किसानों की मेहनत पर असर पड़ सकता है।
रामलीला कार्यक्रम का आयोजन:मंचन का आयोजन, जयकारे लगे
बस्ती साउघाट के निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के सुपुत्र अखिलेश चौधरी विक्की विधानसभा क्षेत्र रूधौली के ग्राम आमा में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। रामलीला के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान श्री राम को आशीर्वाद ले और सभी गांव क्षेत्र के जनता को सुख शांति के लिए कामना की जिसमें नाटक के कार्य में सभी कार्य के सदस्य मौजूद रहे और क्षेत्र के सभी जनता ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया उन्होंने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
2006 बैच के अधिकारी, 2014 में मोदी की रैली पर विवादों में घिरे… फिर क्यों चर्चा में आए IAS प्रांजल यादव?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IAS प्रांजल यादव का नाम फिर एक बार चर्चा में आ गया है। ये वही अधिकारी हैं, जिनका नाम 2014 में वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भी सामने आया था।
वहीं अब फिर एक बार वाराणसी MLC चुनाव में आईएएस प्रांजल यादव का नाम सुर्खियों में आ गया है। वाराणसी में MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक प्रांजल यादव की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में IAS प्रांजल यादव का नाम सामने आने से लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर ये अधिकारी हैं कौन, तो आइए जानते हैं।
कौन हैं IAS प्रांजल यादव?
प्रांजल यादव उत्तर प्रदेश कैडर के 2006 बैच के IAS अधिकारी हैं। वाराणसी में उनका कार्यकाल वर्ष 2013 से शुरू हुआ था। 2014 में लोकसभा चुनाव में वे राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम के चलते चर्चा में आए।
IAS प्रांजल यादव अपने प्रशासनिक करियर में वाराणसी के जिलाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
पीएम मोदी को रैली को लेकर हुआ था विवाद
2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान IAS प्रांजल यादव ही वाराणसी के जिलाधिकारी थे। उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पहली बार उम्मीदवार थे।
तब वाराणसी के बेनियाबाग मैदान में चुनावी रैली के लिए अनुमति को लेकर मामला सुर्खियों में आया था और इसी के साथ IAS प्रांजल यादव का नाम भी चर्चा का विषय बन गया था।
वाराणसी में रैली की अनुमति को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई थी और यह मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बना था।
MLC चुनाव में लगे पक्षपात के आरोप
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में 23 अक्टूबर को विधान परिषद के चुनाव हुए। इन 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान IAS प्रांजल यादव चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे।
वाराणसी में 27 अक्टूबर को MLC चुनाव की मतगणना शुरू हुई और 28 अक्टूबर तक जारी रही। वहीं मतगणना के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक प्रांजल यादव की भूमिका पर सवाल उठाए।
भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक प्रांजल यादव और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव पर्यवेक्षक प्रांजल यादव सपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। इसी को लेकर मामला बढ़ गया है।
भारी गांव की मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी-बहा:मिट्टी और कचरे से नाली जाम; ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई की मांग की
श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खंड के भारी गांव में कई दिनों से मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। नाली मिट्टी और कचरे से भर गई है, जिससे पानी सड़क पर फैल रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
सड़क किनारे बनी नाली में पानी जमा होने से कीचड़ और गंदगी फैल रही है। लगातार बहते गंदे पानी से इलाके में दुर्गंध भी फैल गई है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, सड़क पर जमा पानी के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं। इससे मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा है।
इस मुख्य सड़क से रोज सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। कीचड़ और गंदे पानी के कारण लोगों के फिसलकर गिरने और चोट लगने की आशंका है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को आने-जाने में ज्यादा परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली साफ कराने और समस्या दूर करने की मांग की है।
महराजगंज के 11 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा शुरू:दो पालियों में 4,872 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जांच के बाद प्रवेश
महराजगंज के 11 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार सुबह पीईटी की पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों की कतार लगी। सुरक्षा कर्मियों ने जांच के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया। पहली पाली सुबह 10 बजे शुरू होगी। दोनों पालियों में कुल 4,872 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा और निगरानी के लिए 11 केंद्रों को दो जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। दो एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर मौजूद रहकर परीक्षा कराएंगे। पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अनुचित साधन मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अनुचित साधन ले जाने पर रोक है। केंद्रों में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।