महराजगंज जिले में महिलाओं ने करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इससे महिलाओं को चांद के दीदार के लिए इंतजार करना पड़ा। चांद दिखाई देने पर महिलाओं ने छलनी से चांद और पति का दीदार किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति के हाथों जल पीकर व्रत खोला। बारिश और बादलों के बावजूद महिलाओं ने व्रत और पूजा की। करवा चौथ पर घरों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा।
प्रमुख दवाओं की कीमतें अपरिवर्तित
फेफड़ों, स्तन, ब्लड कैंसर और बोन मैरो संबंधी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली पेटेंट दवाओं की कीमतें पहले जैसी बनी हुई हैं।
– एलेसेन्सा (एलेक्टिनिब 150 mg): 4,30,696 रुपये की
– ट्रूडा (पेम्ब्रोलिज़ुमैब 100 mg): 2,16,500 रुपये
– टैग्रिसो (ओसिमर्टिनिब 80 mg): 1,38,830.83 रुपये
– फेस्गो (पर्टुज़ुमैब + ट्रास्टुज़ुमैब 1200 mg): 4,93,266 रुपये
एक वर्ष से कम शेष अवधि वाली दवाओं के आयात पर रोक
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक वर्ष से कम शेष शेल्फ लाइफ यानी एक वर्ष से कम एक्सपायरी डेट वाली दवाओं के आयात पर रोक लगा दी है।