Home Blog Page 319

‘चुनाव आयोग फॉर्म 6, 7 और 8 में बदलाव नहीं कर सकता’; दिल्ली SIR सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली में मतदाताओं के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव आयोग फॉर्म 6, 7 और 8 में बदलाव नहीं कर सकता।

कोर्ट ने सवाल उठाया कि जो लोग पहले से ही मतदाता सूची में शामिल हैं, उनसे अपना नाम फिर से दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 क्यों भरवाया जा रहा है? जबकि फॉर्म 6 नए मतदाताओं के लिए होता है।

CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि फॉर्म 6, 7 और 8 तय प्रारूप हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

जब चुनाव नहीं तो डेडलाइन क्यों?

इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे। जजों ने यह भी सवाल किया कि जब निकट भविष्य में राजधानी में कोई चुनाव नहीं होने वाला है, तो चुनाव आयोग 30 अक्टूबर की समय-सीमा (डेडलाइन) तय करने पर क्यों जोर दे रहा है? पीठ ने कहा, ‘नामों को फिर से दर्ज कराने के लिए कोई अंतिम तारीख (कट-ऑफ डेट) तय न करें।’

जजों ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह उन मतदाताओं के लिए कोई आसान समाधान निकाले, जो किन्हीं कारणों से अपना राजिस्त्रेंशन फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे।

पीठ ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति, जिसका नाम पहले मतदाता सूची में था, अब उसमें नहीं है, तो उसे नए मतदाता मानने के बजाय उसकी स्थिति के हिसाब से कोई समाधान निकाला जाना चाहिए।

चुनाव आयोग को मतदाताओं तक पहुंचना चाहिए: SC

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि चुनाव आयोग को केवल इस बात का इंतजार नहीं करना चाहिए कि मतदाता खुद आवेदन जमा करें। इसके बजाय, उसे सीधे मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि आयोग फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के जरिए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया जारी रखे और सबसे आसान समाधान अपनाए। आयोग ने आवेदन जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने के लिए अपनी सहमति जताई है।

महराजगंज में सड़क पर तलवार लहराने वालों पर कार्रवाई:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिलों से स्टंट करने और सड़क पर तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है।
वीडियो में करीब 12-13 युवक 5-6 मोटरसाइकिलों पर ग्राम मोगलहा मार्ग पर बाइक चलाते और यातायात रोकते दिख रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। चौराहे पर कुछ युवक हंगामा करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए।
शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने पांच युवकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। उनकी पहचान दीनदयाल, अफजल हुसैन, परवेश, करन विश्वकर्मा और धीरज वरुण के रूप में हुई है। सभी कोल्हुई थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक पंकज सिंह और कांस्टेबल शैलेष कुमार सिंह, अमित यादव व आशीष पासवान शामिल थे।
पुलिस ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य इलाके में शांति बनाए रखना और सड़क पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कदम उठाना है।

बस्ती में पाक्सो के आरोपी को 10 साल की सजा:ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना भी लगा

बस्ती जिले में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते अदालत ने पाक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने अभियुक्त पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पैरवी सेल बस्ती और थाना कोतवाली पुलिस के मजबूत पक्ष की बदौलत 28 अक्टूबर 2026 को अदालत ने यह फैसला सुनाया। 2016 में दर्ज हुआ था नाबालिग से अपराध का मामला पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह मामला 28 दिसंबर 2016 का है। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली में अभियुक्त मोहन पुत्र बुधई (निवासी कलानी गोला, थाना गोरखपुर, जनपद गोरखपुर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नाबालिग से संबंधित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने मजबूत पैरवी कर कोर्ट में पेश किए साक्ष्य मामले की विवेचना पूरी होने के बाद विवेचक ने अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल और थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने न्यायालय के समक्ष मजबूत साक्ष्य और गवाह पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला इसी प्रभावी कानूनी पैरवी के परिणामस्वरूप अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (अनन्य न्यायालय, पाक्सो एक्ट) बस्ती ने 28 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त मोहन को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और ₹20,000 के जुर्माने की सजा सुनाई। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत बस्ती पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने देश के 1.16 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होना तय है।

बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने बैठक में कुल 4 बड़े फैसले लिए, जिनमें महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत (3%) की बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है।

1 जुलाई से लागू होगा बढ़ा हुआ DA

यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। इससे पहले अप्रैल में सरकार ने 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह बढ़कर बेसिक सैलरी का 60% हो गया था। इस नए इजाफे के बाद कर्मचारियों की जेब में और ज्यादा पैसे आएंगे।

क्या होता है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता वह अतिरिक्त पैसा है, जो सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के बढ़ते खर्चों से मुकाबला करने के लिए देती है। यह पैसा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक तय प्रतिशत होता है।

इसका सीधा असर आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा?

इस बात को ऐसे समझिए कि DA में 3% की इस बढ़ोतरी का मतलब है कि अब कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर पहले से 3% ज्यादा डीए मिलेगा। इससे हर महीने मिलने वाली सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा।

महंगाई के इस दौर में सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। गौरतलब है कि सरकार जल्द ही इसके औपचारिक आदेश जारी कर सकती है, जिसके बाद बढ़ा हुआ पैसा कर्मचारियों के खातों में आना शुरू हो जाएगा।

श्रावस्ती में 22 बीज प्रतिष्ठानों की जांच:24 नमूने लिए गए, स्टॉक रजिस्टर और कैश मेमो नहीं मिलने पर तीन को नोटिस जारी

श्रावस्ती में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने जांच अभियान चलाया। 27 अक्टूबर को जिले की तीनों तहसीलों में 22 बीज प्रतिष्ठानों की जांच की गई। बुधवार शाम 5 से 6 बजे के बीच कृषि विभाग ने अभियान की जानकारी दी। इस दौरान 24 बीज नमूने लिए गए। रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीनों तहसीलों में बनाई गईं संयुक्त टीमें जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर भिनगा, इकौना और जमुनहा तहसीलों में तीन संयुक्त जांच टीमें गठित की गई थीं। इकौना में उपजिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी की टीम ने पांच प्रतिष्ठानों की जांच कर 11 नमूने लिए। कटरा बाईपास स्थित पाण्डेय किसान सेवा केंद्र पर कैश मेमो, बीज स्टॉक रजिस्टर और थोक विक्रेता से मिले बीजों के कैश मेमो उपलब्ध नहीं मिले। इस पर प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। भिनगा में 9 और जमुनहा में 8 प्रतिष्ठानों की जांच भिनगा में उपजिलाधिकारी और उप कृषि निदेशक की टीम ने नौ प्रतिष्ठानों की जांच की और पांच नमूने लिए। वहीं, जमुनहा में उपजिलाधिकारी और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए की टीम ने आठ प्रतिष्ठानों की जांच कर आठ नमूने लिए। यहां दो प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। स्टॉक और वितरण रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश अभियान के दौरान सभी बीज विक्रेताओं को स्टॉक और रेट बोर्ड लगाने के साथ स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और कैश मेमो अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश, 1983 और बीज अधिनियम, 1966 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘बताइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’; बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कांग्रेस पर तंज कसा। पीएम मोदी ने बैलेट पेपर वाले चुनाव का जिक्र करते हुए लिखा कि बताईए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? साथ ही उन्होंने पोस्ट में एक सोचने वाली इमोजी भी लगाई।

(खबर अपडेट की जा रही है)

करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचीं महिलाएं:लेहरा स्टेशन में चूड़ी, कपड़े, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर लगी कतारें

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा स्टेशन कस्बे में करवा चौथ पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। शाम को मुख्य बाजार की दुकानों पर खरीदारी के लिए कतारें लगीं। महिलाओं ने करवा चौथ के लिए चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, साड़ी और पूजन सामग्री खरीदी। कपड़े, श्रृंगार, चूड़ी और मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। इस पर्व पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व है। दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में दिनभर चहल-पहल रही और शाम को भीड़ बढ़ गई। मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भी महिलाएं पहुंचीं।

लालगंज में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार:बाइक-ठेले की टक्कर के बाद विवाद में कुदाल से हमला, गंभीर घायल की लखनऊ में मौत हुई

लालगंज के थाल्हापार गांव में जन्मेजय की मौत पर ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जहां मृतक की मां थानाध्यक्ष की गाड़ी के सामने लेटकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाद बाइक और ठेले की टक्कर के बाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान 36 वर्षीय जन्मेजय के सिर पर कुदाल से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ले जाने से करीब आधे घंटे रोका गया। ग्रामीणों की मदद से जन्मेजय को बनकटी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर हालत में उन्हें कैली और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दो दिन बाद लखनऊ में जन्मेजय की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की गई। लालगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 179/2026 के तहत मामला दर्ज है। मृतक का परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा:पूर्व कैबिनेट मंत्री की SIR में पारदर्शिता की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में शामिल होने की अपील

श्रावस्ती के भिनगा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद प्रेसवार्ता हुई। यह कांग्रेस के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित की गई। इसमें नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में शामिल होने की अपील की। मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद: अमरप्रीत सिंह लाली मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने और किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से नहीं काटने की मांग की। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई। लाली ने कहा कि राहुल गांधी मतदाताओं के अधिकारों, संविधान और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग विशिष्ट अतिथि धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि कांग्रेस मतदाता अधिकारों की रक्षा और SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रही है। पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपांकर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के साथ लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महारैली में शामिल होने की अपील जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने की अपील की।

अरुणाचल प्रदेश में सियांग बांध को लेकर क्यों हो रहा हिंसक प्रदर्शन? समझिए पूरा विवाद

डिजिटल डेस्क, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश की प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की स्थिति बनी है। शुक्रवार रात पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट में हिंसक हो गया।

क्या है पूरा मामला?

अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जो एक बड़े डैम के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध का केंद्र बन गया है। राज्य के सियांग घाटी क्षेत्र के तीन जिलों में पिछले दो हफ्तों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद तनाव जारी है।

प्रशासन और पुलिस ने यह पक्का करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं कि कोई हड़ताल न हो। पासीघाट शहर और पूरे ईस्ट सियांग जिले में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की बड़ी टुकड़ियों को तैनात किया गया।

गाड़ियों की आवाजाही रेगुलर थी और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, सरकारी ऑफिस और बैंकों में कामकाज नॉर्मल था। मार्केट खुले थे और लोग सड़कों पर दिखे।

नई दिल्ली का अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट से 40 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी डायवर्ट हो सकता है। इससे निपटने के लिए, सरकार ने सियांग अपर मल्टीपर्पस प्रोजेक्ट या SUMP की योजना बनाई है, जिसे नेशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन या NHPC संभाल रही है।

क्या है विरोध का कारण? 

इस फैसले से सियांग वैली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों में से ज्यादातर Gen Z से हैं उनका कहना है कि प्रस्तावित जलाशय से 32 गांवों में बाढ़ आ जाएगी। 

23 अक्टूबर को, प्रदर्शनकारियों ने जो प्रोजेक्ट को रद करने की मांग कर रहे थे कथित तौर पर NHPC ऑफिस और पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। कहा जा रहा है कि उन्होंने दो MLA और राज्य BJP चीफ के घरों में भी तोड़फोड़ और लूटपाट की।

करीब 10 पुलिस केस दर्ज किए गए हैं और 26 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

कब शुरू हुई हिंसा?

यह हिंसा तब शुरू हुई जब आदि बाने केबांग यूनाइटेड और अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तावित प्रोजेक्ट के खिलाफ बुलाया गया। 12 घंटे का बंद शाम 5 बजे शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हुआ। हालांकि पासीघाट इलाके में इस बंद का असर नहीं दिखा।

पुलिस स्टेशन में लगाई आग

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ घंटे तक रुक रुक कर हिंसा होती रही। जिसमें पत्थरबाजी के कारण 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक प्रदर्शनकारी के पैर में आंसू गैस का गोला लग गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशासन ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई

पूर्वी सियांग जिला प्रशासन ने पासीघाट मेबो और रुक्सिन में लोगों के इकट्ठा होने और जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। प्रशासन को आशंका है कि विरोध प्रदर्शन और बंद से जुड़ी गतिविधियों कारण तोड़फोड़ और आगजनी हो सकती है।

प्रशासन ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई है। शनिवार को जारी एक आदेश में डिप्टी कमिश्नर जयंती पर्टिन ने कहा कि ये पाबंदियां 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे से लागू हो जाएंगी और तब तक बनी रहेंगी जब तक कि इन्हें वापस न ले लिया जाए या इनमें कोई बदलाव न किया जाए।

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

पासीघाट के IGP हिबू तमांग ने बताया कि केंद्रीय पुलिस बल के जवान भी बुरी तरह घायल हुए हैं। भीड़ ने उस अस्पताल पर भी पथराव किया, जहां घायल केंद्रीय बलों के जवानों को ले जाया गया था। पुलिस के कम से कम नौ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। सुबह करीब 4 बजे भीड़ इधर-उधर हो गई थी।

तमांग ने बताया, ‘खुद को जेन जी कहने वाला युवाओं का एक समूह अचानक सामने आया और मेबो की तरफ धरने पर बैठ गया। दोपहर करीब 2 बजे यह समूह पासीघाट के इलाके में दाखिल हो गया। उन्होंने पासीघाट-बोलेंग हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। उनकी कोई स्पष्ट मांग नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे और इस दौरान नारेबाजी भी की गई है।’

अंधेरा होते ही हिंसक हुई भीड़

IGP ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस समूह को हाईवे से हटने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन दो घंटे तक चली बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला।

आईजीपी ने कहा, ‘अंधेरा होते ही यह समूह काफी हिंसक और बेकाबू हो गया। 200-300 लोगों की एक हिंसक भीड़ ने पुलिस और मजिस्ट्रेट पर पथराव शुरू कर दिया। उनमें से कुछ के हाथों में शराब और बीयर की बोतलें थीं और वे नशे में थे। पुलिस ने संयम से काम लिया और आंसू गैस के गोले छोड़ने के अलावा कोई और सख्त कदम नहीं उठाया।’ पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस घटना की वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर ली हैं।’

प्रदर्शनकारी की क्या है मांग?

यह बंद अदी बाने केबांग यूनाइटेड, SUMP अफेक्टेड एरिया यूथ एसोसिएशन, सियांग इंडिजिनस फार्मर्स फोरम यूथ विंग, और अदी गालो वेलफेयर सोसाइटी ने मिलकर सियांग, अपर सियांग और ईस्ट सियांग जिलों में बुलाया था।

ये संगठन 10 गिरफ्तार एक्टिविस्ट की रिहाई, सस्पेंड किए गए गांव बुरहा (गांव के मुखिया) को वापस लेने, प्रोजेक्ट के लिए प्री-फीजिबिलिटी सर्वे से जुड़ी एक्टिविटी को वापस लेने और इलाके में तैनात पैरामिलिट्री और सेंट्रल फोर्स को हटाने की मांग कर रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी हिंसा की निंदा की है और बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले के कथित इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें- ‘अपर सियांग पावर प्रोजेक्ट’ को लेकर अरुणाचल प्रदेश में प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; झड़प में चार महिलाएं घायल