Home Blog Page 35

Karwa Chauth 2026 | Jamunha Shravasti Women Celebrate Vrat Puja

श्रावस्ती जिले के जमुनहा बाजार में गुरुवार को करवा चौथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।

.

शाम को घरों की छतों पर पूजा की तैयारियां हुईं। महिलाओं ने पूजा की थाली, छलनी और जलते दीये के साथ चांद देखा। इसके बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत खोला।

व्रत रखने वाली महिलाओं ने कहा कि यह व्रत जीवनसाथी के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव है। पतियों ने पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया और उपहार दिए।

जमुनहा बाजार में देर रात तक करवा चौथ मनाया गया। बाजार में चूड़ियों की खनक और दीयों की रोशनी रही।

महराजगंज में विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा हुई:सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने विभागों को लक्ष्य के अनुसार वसूली और समयसीमा में आवेदनों के निस्तारण के निर्देश दिए

महराजगंज में 29 अक्टूबर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, बिजली देय, अलौह खनन वसूली, पर्यटन, पोषण और जल जीवन मिशन के कामों की प्रगति जानी। उन्होंने संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुसार कर और राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास योजनाओं को जमीन पर लागू करने और मिले आवेदनों का तय समय में निपटारा करने को कहा। विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए समयसीमा तय कर काम करने के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और उद्योग समेत कई विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की गहराई से समीक्षा करने और आवेदनों का तय समय में सही तरीके से निपटारा करने को कहा। सीएम डैशबोर्ड पर आईजीआरएस आवेदनों के निपटारे को लेकर उन्होंने अधिकारियों से आवेदकों का फीडबैक लेने को कहा। उन्होंने जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही न करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि अधिकारी तय समय में आवेदनों का निपटारा करें और डाटा फीडिंग का काम अपनी निगरानी में कराएं। इससे सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग पर असर नहीं पड़ेगा।

गौर में चोरी का मोबाइल,नकदी लेकर भागता आरोपी पकड़ा:पुलिस ने उमेश उर्फ विपिन को गिरफ्तार किया; 10 हजार रुपये और रियलमी फोन मिला

बस्ती के गौर में पुलिस ने चोरी के मोबाइल और 10 हजार रुपये के साथ उमेश उर्फ विपिन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की मदद से उसे गन्ने के खेत की ओर भागते समय पकड़ा गया। बरामद सामान के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को मांझामानपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र रामकरन यादव के घर से रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये चोरी हुए थे। मोबाइल की कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई है।
सूचना मिलने पर गौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वादी और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में मोबाइल और पूरी नकदी मिली।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश उर्फ विपिन पुत्र श्यामसुंदर, निवासी मांझामानपुर, थाना गौर, जिला बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ गोंडा जिले के खोड़ारे थाने में भी मुकदमा दर्ज है। वहां मु0अ0सं0 164/2024 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मामला दर्ज है।
गौर थाने में मु0अ0सं0 184/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305ए/317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भानु प्रताप यादव और मुख्य आरक्षी धीरज यादव शामिल रहे।

चेन्नई जेलब्रेक में दोबारा पकड़े गए 17 कैदियों पर रहेगा सख्त पहरा, उच्च सुरक्षा वाली सेंट्रल जेलों में भेजने की तैयारी

0

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में थेनी जिला जेल से फरार हुए सभी 17 कैदियों को पकड़ने के एक दिन बाद पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने इन कैदियों को तमिलनाडु की उच्च-सुरक्षा वाली जेलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह व्यापक अभियान तब पूरा हुआ, जब बुधवार को आखिरी दो फरार कैदी तिरुपति और मीनाक्षीसुंदरम पकड़े गए। पुलिस के अनुसार, अरंजनाईपुदुर इलाके से मोटरसाइकिल पर उथमापालयम की ओर भागने के बाद, इन कैदियों ने अम्माचीपुरम में एक अनजान व्यक्ति से फोन मांगा और साथियों से संपर्क किया। उनके साथियों ने उन्हें पैसे, कपड़े और वाहन उपलब्ध कराए।

तलाशी अभियान में 17 विशेष टीमें, स्पेशल टास्क फोर्स की पांच इकाइयां और तमिलनाडु विशेष पुलिस की चार बटालियनें शामिल थीं। दिन के समय घने जंगलों की निगरानी करने और संदिग्ध ठिकानों का पता लगाने के लिए विशेष ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

सोमवार रात 10 बजे कैदियों ने जेल में मेडिकल इमरजेंसी का नाटक किया। एक ने मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक किया। जब गार्ड मदद के लिए अंदर आया, तो कैदियों ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद मुख्य गेट की चाबियां छीन लीं, दरवाजा खोला और पास के जंगली इलाकों में भाग गए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

अधिकारियों ने श्रावस्ती जिला कारागार का निरीक्षण किया:बंदियों से सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली, जेल अधीक्षक को समय पर सुविधाएं देने के निर्देश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने श्रावस्ती जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को मिल रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाएं बंदियों को समय पर मुहैया कराई जाएं। उन्होंने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक और अस्पताल का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जेल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। उन्होंने बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए।

‘बंगाल सरकार चाहे तो सीबीआई को सौंप दे आई-पैक छापेमारी मामला’, ममता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में रखी दलील

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल की की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि राज्य में अब नई सरकार है और वह चाहे तो राजनीतिक परामर्श फर्म आइ-पैक के कोलकाता स्थित कार्यालय में ईडी की छापेमारी में कथित बाधा पहुंचाने की जांच सीबीआई को सौंप सकती है।

वहीं, ईडी ने शीर्ष अदालत से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आदेश देने का आग्रह किया ताकि किसी भी पक्ष की ओर से दुर्भावना के आरोप न लगे। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं।

ईडी की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि आठ जनवरी को आइ-पैक कार्यालय में तलाशी के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के अन्य अधिकारियों ने बाधा पहुंचाई थी। ममता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, आइ-पैक मामले में छापेमारी हुई थी।

इस संबंध में अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर कर मामले को सीबीआइ को सौंपने की मांग की गई थी। उस समय वह (ममता बनर्जी) मुख्यमंत्री थीं। अब वह मुख्यमंत्री नहीं हैं।

राज्य में अब दूसरी सरकार और दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को आगे सुनवाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार के पास मामले को सीबीआई को सौंपने का अधिकार है।

पीठ ने ईडी की ओर से अतिरिक्त सालिसिटर जनरल एस.वी. राजू से कहा, आपकी सरकार अब इस मामले को सीबीआइ को क्यों नहीं सौंप सकती? आप हाई कोर्ट भी जा सकते हैं।

राजू ने कहा कि ऐसा करने पर हाई कोर्ट में मामले में फिर से नए सिरे से बहस करनी पड़ेगी। आरोप सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ नहीं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जो अभी सेवा में हैं, वे भी इसमें शामिल हैं और अब भी जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

PET परीक्षा के लिए तीन निकाय क्षेत्रों में विशेष अवकाश:महराजगंज नगर पालिका, घुघली और फरेंदा नगर पंचायत में लागू रहेगी व्यवस्था

PET-2026 परीक्षा को लेकर महराजगंज जिले के तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों में विशेष अवकाश की व्यवस्था लागू रहेगी। शासन की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। इस व्यवस्था में नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पंचायत घुघली और नगर पंचायत फरेंदा शामिल हैं। संबंधित क्षेत्रों में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, समय और आने-जाने से जुड़े दिशा-निर्देश पहले से जानने की सलाह दी गई है। आम नागरिकों से भी विशेष अवकाश की तारीख और लागू शर्तों के लिए आधिकारिक आदेश देखने को कहा गया है। विशेष अवकाश किस तारीख से लागू होगा और किन संस्थानों पर लागू रहेगा, इसकी जानकारी प्रशासनिक आदेश से मिलेगी।

बैरागल लारा में गन्ना तौल कांटा लगाया:कप्तानगंज ब्लॉक के मझौड़ा चीनी मिल के ऊंजी ए (104) क्रय केंद्र पर किसानों ने मिठाई बांटी

बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र के बैरागल लारा में मझौड़ा चीनी मिल के ऊंजी ए (104) गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कांटा लगाया गया। किसानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। किसानों को उम्मीद है कि कांटा लगने से गन्ने की तौल आसान होगी। गन्ना क्षेत्र के किसानों की नकदी फसल है। इसकी खेती में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर खर्च होता है। किसानों ने कहा कि तौल नियमित हो और भुगतान समय पर मिले। भुगतान में देरी से अगली फसल की तैयारी और घरेलू जरूरतें पूरी करने में परेशानी होती है। किसानों का कहना है कि कांटा लगने के साथ तौल शुरू होना और भुगतान की व्यवस्था ठीक रहना जरूरी है। इससे उपज बेचने के बाद उन्हें आर्थिक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी। इस दौरान किसान रघुवीर चौधरी, राहुल सिंह, जितेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Karwa Chauth 2026 Live थोड़ी देर में निकलेगा चांद दिल्ली-मुंबई से कोलकता-चेन्नई तक इंतजार कर रहें लोग

0
Karwa Chauth 2026 Live थोड़ी देर में निकलेगा चांद दिल्ली-मुंबई से कोलकता-चेन्नई तक इंतजार कर रहें लोग<br /> – karwa chauth 2026 live puja muhurat vrat katha city wise moonrise time chand kab niklega

करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोग:श्रावस्ती के इकौना, कटरा बाजार में सुबह से चहल-पहल; महिलाओं ने खरीदे कपड़े, करवा और पूजा सामग्री

श्रावस्ती जिले के इकौना और कटरा बाजार में करवा चौथ की तैयारियों के लिए सुबह से लोग खरीदारी करने पहुंचे। सुहागिन महिलाओं ने व्रत का सामान खरीदा। महिलाओं ने साड़ी, नए कपड़े, करवा, छलनी और पूजा सामग्री खरीदी। कपड़ों और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। दुकानदारों ने दुकानों में तरह-तरह के सामान सजाए। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। परंपरा के मुताबिक, शाम को पूजा के बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है और व्रत खोला जाता है। खरीदारी के लिए महिलाओं के साथ पुरुष भी बाजार पहुंचे। पर्व के चलते गिलौला बाजार में भी चहल-पहल बनी हुई है।