श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के गिरंट बाजार में रविवार को कार की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
गिरंट बाजार निवासी इलियास अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी सात वर्षीय भांजी फातिमा, पुत्री यूनुस खान, उनके घर के सामने गिरंट-बदला चौराहा मुख्य मार्ग के किनारे खेल रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर चौराहे की ओर से बदला चौराहे जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर से फातिमा के सिर और शरीर पर चोटें आईं। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इलियास अली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें
›
विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार:श्रावस्ती में दहेज प्रताड़ना का लगा आरोप, मां से बात के बाद मिली मौत की खबर
›
भाजपा मिठौरा उत्तरी मंडल की समीक्षा बैठक हुई:संगठन विस्तार और 4 नवंबर के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारियों पर चर्चा
›
पुरानी बस्ती में पटाखा दुकानों की जांच हुई:दीपावली-छठ से पहले एडीएम और एएसपी ने फायर टीम के साथ छह बिंदुओं पर परखी सुरक्षा
