Home Blog Page 34

मल्हीपुर में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा:चांद देखकर छलनी से पति का चेहरा देखा, उनके हाथों पानी पीकर व्रत खोला

मल्हीपुर इलाके में गुरुवार को महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। उन्होंने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। महिलाओं ने दिनभर बिना खाना-पानी के व्रत रखा और शाम को पूजा की। इसके बाद वे चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। चांद दिखने पर महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा को देखा, फिर उसी छलनी से पति का चेहरा देखा। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। कई जगह महिलाओं ने साथ में पूजा की। व्रत खोलने के बाद उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना की

विपक्ष की जन संसद में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी जन-महाभियोग सुनवाई, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी संचालन

0

संजय मिश्र, नई दिल्ली। विपक्षी आइएनडीआइए गठबंधन ने वोट चोरी-एसआइआर मुद्दे पर अपने विरोध के तेवरों को और तीखे करते हुए शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग सुनवाई के लिए जन-संसद बुलाई है।

रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ रैली से पहले विरोध की आवाज को और मुखर बनाने के लिए विपक्ष की बुलाई इस जन-सुनवाई की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग सुनवाई

कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग का प्रस्ताव पेश करेंगे तो जन-सुनवाई के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एसआईआर-वोट चोरी को संस्थागत तरीके से अंजाम दिए जाने का ब्यौरा रखते हुए समापन भाषण देंगे।

सीइसी के खिलाफ विपक्ष की इस जन-सुनवाई में एसआइआर के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए कुछ पीड़ित मतदाताओं के साथ बुद्धिजीवी और सिविल सोसाइटी के लोग भी शामिल होंगे।

विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दलों के सांसद खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग में आयोजित इस जन-संसद में शामिल होंगे। आइएनडीआइए दलों के नेताओं की गुरूवार को खरगे के आवास पर हुई बैठक में जन सुनवाई की अंतिम रूपरेखा तय की गई।

ज्ञानेश कुमार को प्रतीकात्मक रूप से हटा कर विरोध जताने के लिए जन सुनवाई की तैयारियों पर गुरूवार को विपक्षी नेताओं की हुई बैठक की अध्यक्षता भी मीरा कुमार ने ही की।

इस बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, टीएमसी के के डेरेक ओब्रायन, सपा के हरेंद्र मलिक, माकपा के जॉन ब्रिटास, झामुमो की महुआ मांझी समेत कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

खरगे के आवास पर जन-संसद का आयोजन

इस बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को साढे तीन बजे जन संसद की बैठक शुरू होते ही खरगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी को लेकर जन-महाभियोग का प्रस्ताव पेश करेंगे। इस क्रम में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एसआईआर-वोट चोरी को लेकर एक विस्तृत चार्जशीट भी पेश किया जाएगा।

बैठक का संचालन कर रहीं मीरा कुमार इसके बाद हर विपक्षी दल के एक सदस्य को इस पर बोलने का मौका देंगी। एसआइआर में मतदाता सूची से हटाए गए वोटरों तथा सिविल सोसाइटी की तरफ से भी उनकी बातें रखी जाएगी।

राहुल गांधी आखिर में संस्थागत तरीके से एसआइआर-वोट-चोरी के जरिए देश के लोकतंत्र पर कब्जा करने के कथित प्रयासों का विस्तृत ब्यौरा रखेंगे। इसके बाद ज्ञानेश कुमार को प्रतीकात्मक रूप से हटाने का जन-महाभियोग प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

संसद की गरिमा का ध्यान रखते हुए लिया फैसला

विपक्ष ने यह बैठक जन सुनवाई के रूप में बुलाई है और मॉक संसद नहीं होगी। संसद की गरिमा का ध्यान रखते हुए इसीलिए इसमें न सत्तापक्ष का कोई प्रतीकात्मक प्रतिनिधि चेहरा होगा न व्यक्ति।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा तथा लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई ने जन सुनवाई की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद कहा कि एसआइआर के जरिए वोटर लिस्ट से हटाए गए लोगों के दर्द और लोकतंत्र पर हुए हमले को सामने लाया जाएगा।

जयराम रमेश ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी के जरिए हमारे संविधान का उल्लंघन कर चुनावी लोकतंत्र की नींव को व्यवस्थित तरीके से कमजोर किया है।

विपक्ष ने यह जन संसद पहले अशोक होटल और फिर रामलीला मैदान में करने की कोशिश की मगर दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी तो आखिर में इसे खरगे के आवास पर आयोजित करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की 1 नवंबर की रैली पर क्यों भड़के दिल्ली के व्यापारी? पोस्टरों के साथ की ये बड़ी मांग

यह भी पढ़ें- ‘यही तो रणनीति थी’, राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण को लिखा ‘सीताराम’ तो बचाव में उतरी कांग्रेस; BJP का उड़ाया मजाक

बारिश और बादलों से चांद दिखने में देरी:महराजगंज में करवा चौथ पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा, सज-धजकर पूजा की

महराजगंज जिले में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम होते ही महिलाओं ने सोलह शृंगार कर विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा-अर्चना की। घरों में पूजा की तैयारियां की गईं और महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत की कथा सुनी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं सज-धजकर पूजा करती नजर आईं। किसी ने लाल तो किसी ने अन्य पारंपरिक रंगों की साड़ी पहनकर शृंगार किया। हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर और चूड़ियों से सजी महिलाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने करवा माता से अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। हालांकि, इस बार मौसम ने महिलाओं की बेचैनी बढ़ा दी है। जिले के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश होने से चांद के दर्शन में देरी हो रही है। शाम से ही महिलाएं आसमान की ओर नजरें लगाए चंद्रमा के निकलने का इंतजार कर रही हैं। बादलों के कारण चांद दिखाई नहीं देने से व्रत खोलने के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। करवा चौथ की परंपरा के अनुसार महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करती हैं और छलनी से चांद देखने के बाद अपने पति का चेहरा निहारती हैं। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं। कई परिवारों में पति भी अपनी पत्नी के साथ इस खास पल को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। अब जिले की सुहागिन महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार है। आसमान में छाए बादलों के बीच चंद्र दर्शन होने के साथ ही पूजा की रस्में पूरी होंगी और महिलाएं अपने पति के हाथों व्रत खोलेंगी।

साइकिल को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बुजुर्ग की मौत:बस्ती में देर शाम हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा; अज्ञात वाहन की तलाश शुरू

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार राजगीर मिस्त्री राम गनेश की मौत हो गई। हादसा रामजानकी मार्ग पर जद्दूपुर गांव के पास हुआ।
राम गनेश (65) जद्दूपुर गांव के रहने वाले थे। वे राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, वे साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से भाग गया।
टक्कर के बाद राम गनेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और उनके परिजनों को सूचना दी। छावनी पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

सिक्किम की पारंपरिक सिरी गाय के दूध से बनेगा मक्खन, याक पालकों के लिए लोन स्कीम शुरू

0

जागरण संवाददाता, गंगटोक। सिक्किम की स्वदेशी सिरी गाय के दूध से तैयार मक्खन जल्द बाजार में उपलब्ध हो सकता है। राज्य में पारंपरिक पशुधन को प्रोत्साहित करने और किसानों के लिए आय के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। सिक्किम पशुधन विकास बोर्ड ने राज्य के पशुपालन एवं पशुधन विभाग के सहयोग से इस उत्पाद को विकसित किया है।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रतीक कश्यप के अनुसार मक्खन तैयार करने में इस्तेमाल किए गए दूध के नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में दूध को ए2 प्रकार का बताया गया। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल यह शुरुआती चरण में है और इसे व्यावसायिक रूप से बाजार में उतारने की तैयारी चल रही है।

सिरी गाय सिक्किम की पारंपरिक पशुधन नस्ल है। पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल इस नस्ल को स्थानीय किसान लंबे समय से पालते आ रहे हैं। इसके दूध से मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की पहल का उद्देश्य पशुपालन को आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी बनाना है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय दूध से मक्खन तैयार कर बाजार में उतारने से स्वदेशी पशुधन से जुड़े उत्पादों को व्यावसायिक पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी विकसित होंगे।

याक पालकों के लिए भी ऋण योजना

सिरी गाय के दूध से मक्खन तैयार करने के साथ याक पालकों के लिए ऋण योजना शुरू करने की पहल भी की गई है। इन दोनों योजनाओं को केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इनका उद्देश्य पारंपरिक पशुपालन को प्रोत्साहन देना और स्थानीय पशुधन से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

डॉक्टर कश्यप ने कहा कि सरकार ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है, जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों तक पहुंचे। उन्होंने किसानों के हित में काम करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि विकास योजनाओं के माध्यम से गांवों में आर्थिक लाभ पहुंचाना जरूरी है।

हरिहरपुर रानी में महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत:करवा चौथ पर चांद देखकर खोला व्रत, पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की

श्रावस्ती के हरिहरपुर रानी में गुरुवार को करवा चौथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
शाम को घरों की छतों पर पूजा की तैयारियां हुईं। महिलाओं ने पूजा की थाली, छलनी और जलते दीये के साथ चांद देखा। फिर छलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत खोला। उम्रदराज जोड़ों ने भी त्योहार मनाया।
व्रत रखने वाली महिलाओं ने कहा कि यह व्रत जीवनसाथी के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव है। पतियों ने पत्नियों को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया और उपहार दिए।
हरिहरपुर रानी में देर रात तक करवा चौथ मनाया गया। घरों में चूड़ियों की खनक और दीयों की रोशनी रही।

नोएडा की DCP बनने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुईं IPS प्रीति यादव, कॉन्स्टेबल पिता की बेटी ने 22 साल में पास की UPSC

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कड़ी मेहनत, अटूट लगन बुलंद हौसलों की मिसाल पेश करने वाली आईपीएस प्रीति यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें नोएडा जोन-1 की पुलिस उपायुक्त (DCP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति के साथ ही वह नोएडा जोन की कमान संभालने वाली महिला डीसीपी बन गई हैं।

बचपन से पढ़ाई में थी तेज

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्मीं प्रीति यादव बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थीं। उन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा ह्यूमैनिटीज विषय से 96.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण की और इसके बाद जियोग्राफी से बीए ऑनर्स की डिग्री लेते हुए यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल किया।

ips preeti yadav

ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया था। अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने और पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।

preeti yadav noida dcp

पिता थे कॉन्स्टेबल, बेटी बनी आईपीएस

संसद टीवी को दिए एक इंटरव्यू में प्रीति यादव ने अपने सफर और प्रेरणा के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा था, बचपन में मेरी इच्छा सिविल सेवा में जाने की थी। मैंने अपने पिता को देखा, जिन्होंने कॉन्स्टेबल के तौर पर अपनी नौकरी शुरू की थी। उस समय वे ASI के पद पर थे। उनसे मुझे बहुत प्रेरणा मिली कि जीवन में कुछ अच्छा करना चाहिए। और अगर कुछ अच्छा करना है, तो क्यों न सबसे ऊंचे पद से शुरुआत की जाए?

ips preeti yadav noida dcp

मुझे यह मौका मिला। मुझे बहुत अच्छे शिक्षक मिले। मेरे माता-पिता का इतना अच्छा सहयोग रहा कि मैंने इस मौके को तुरंत लपक लिया। पहले ही प्रयास में मेरा प्रीलिम्स क्लियर हो गया। प्रीलिम्स क्लियर हुआ, फिर मेन्स भी क्लियर हो गया। इंटरव्यू के बाद, मेरी मुख्य परीक्षा में 21 अंक आए।

ips preeti noida

वर्ष 2019 में महज 22 वर्ष की कम उम्र में प्रीति ने यूपीएससी परीक्षा पास कर उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया।

नोएडा जोन-1 की मिली कमान

आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बतौर एएसपी सहारनपुर जिले में हुई थी, जहां उन्होंने प्रशासनिक बारीकियों को समझा। अब उन्हें नोएडा जोन-1 जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की कमान मिली है। उनसे पहले इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे आईपीएस साद मियां खान को गौतमबुद्ध नगर से कार्यमुक्त कर दिया गया है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिले के तीनों जोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।

 

सिसवा में रामभक्ति की अविरल धारा, भावविभोर हुए श्रद्धालु:शबरी के प्रेम से लंका दहन तक, बाल कलाकारों ने रामभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मंच

भगवान श्रीराम की भक्ति, माता शबरी के निष्काम प्रेम और पवनपुत्र हनुमान की अतुलित शक्ति से सजी रामलीला ने श्रद्धालुओं के हृदय को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। हिन्दू कल्याण मंच द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में गुरुवार की रात बाल कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण और मनोहारी प्रस्तुतियों से रामायण के पावन प्रसंगों को सजीव कर दिया। मंच पर प्रभु श्रीराम की करुणा, मित्रता की मर्यादा, धर्म की विजय और भक्त की अटूट निष्ठा का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
रामलीला की शुरुआत शबरी के बेर प्रसंग से हुई, जिसमें भगवान श्रीराम के प्रति माता शबरी की अनन्य भक्ति, निश्छल प्रेम और समर्पण का भावपूर्ण चित्रण किया गया। प्रभु के प्रति भक्त के प्रेम की महिमा ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद हनुमान मिलन और सुग्रीव मित्रता के प्रसंगों ने विश्वास, सेवा और मित्रधर्म का संदेश दिया। बालि वध की लीला के माध्यम से धर्म और न्याय की स्थापना का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।
वहीं, हनुमान-जामवंत संवाद ने श्रद्धालुओं को अपनी अंतर्निहित शक्ति पहचानने और प्रभु के कार्य में पूर्ण समर्पण के लिए प्रेरित किया। लंका दहन की रोमांचक लीला में पवनपुत्र हनुमान के अदम्य साहस, पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ। बाल कलाकारों के अभिनय, संवाद और भावाभिव्यक्ति ने रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत बना दिया। पूरा वातावरण जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का संचालन उमेश उमंग ने किया। इस अवसर पर नितेश श्रीवास्तव, प्रमोद मद्धेशिया, विकास जायसवाल, रवि यादव, रविराज जायसवाल, आशीष अग्रवाल, दीपक जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज लोहिया, विवेक जायसवाल, सुनील रौनियार, मोहन रौनियार, जयहिंद गुप्ता, अंकित लाठ और शुभम केडिया सहित हिन्दू कल्याण मंच के अनेक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बस्ती के महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा:शाम को चांद देखकर परिवार की लंबी उम्र की कामना की

बस्ती के साउघाट के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने परिवार की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने सुबह से खाना-पीना छोड़ दिया। शाम को चांद देखकर पूजा की और मन्नत मांगी। करवा चौथ के पावन मौके पर अपने पति के लिए प्यार और देसी (देहाती) अंदाज में दिल की बात कहने के लिए यहाँ कुछ बेहद खूबसूरत और मिट्टी की खुशबू से जुड़ी देहाती व पारंपरिक करवा चौथ लाइनें और शायरी दी गई हैं: इसके बाद पानी पीकर व्रत खोला। महिलाओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई।

तवांग में 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का उद्घाटन, पूर्वोत्तर के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

0

माला दीक्षित, तवांग। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में गुरुवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र के 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम) का उद्घाटन हुआ। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य पूर्वोत्तर की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।

इस आयोजन में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े घरेलू और विदेशी खरीदारों, विक्रेताओं, उद्यमियों और अन्य हितधारकों के शामिल होने से कारोबारी साझेदारी को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे।

तवांग में 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का भव्य उद्घाटन

इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन केवल किसी स्थल को देखने के लिए नहीं है बल्कि ये संस्कृतियों को जोड़ता है और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास होता है।

उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू व सिक्कम के मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

शेखावत ने उद्धघाटन संबोधन में पूर्वोत्तर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को उकेरते हुए कहा कि भारत की विविधिता ही भारत की शक्ति है। और इस भारत की अद्भुद विविधिता का सबसे सुंदर स्वरूप अगर हमें कहीं देखने को मिलता है तो वो है हमारा पूर्वोत्तर भारत।

ये वो धरती है जहां प्रकृति अपने पूर्ण सौन्दर्य के साथ उपस्थित है। जहां हिमालय पर्वत न केवल भारत के सुरक्षा प्रहरी के रूप में अपितु हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रहरी के रूप में उपस्थिति है जहां बौद्ध परंपराएं शांति और साथ साथ में यहां के लोकल कम्युनिटी की संस्कृति, प्रकृति की यहां अनुपम सुंदरता और ये सब मिलकर के एक ऐसी अनुभव रचना करती हैं जिसका शब्दों में पूरी तरह से बयान नहीं किया जा सकता।

प्रेस से बातचीत में केंद्रीय पर्यटन मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सवालों के जवाब भी दिए। अरुणाचल प्रदेश में बार्डर पर तनाव के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शेखावत ने स्पष्ट कहा कि ये तय मान कर रखिये ये नरेन्द्र मोदी का भारत है यहां सीमाएं सुरक्षित हैं और किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी कहा कि टुरिजम के नजरिये से स्थिति सामान्य है।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 9.22.57 PM (1)

पूर्वोत्तर की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति को बढ़ावा देना लक्ष्य

अरुणाचल में बार्डर टुरिजम के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रेमा खांडू ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम है उसमें जिला प्रशासन भारतीय सेना के साथ और बार्डर में आईटीबीपी है तो ये तीनों एजेंसी मिल कर फारवर्ड एरिया में जो टुरिजम संभावनाएं हैं उनको डेवलप किया जा रहा है।

तवांग जिले में बहुत अच्छा स्थान है होली वाटर फाल वो बौद्धिजम की एक आध्यत्मिक स्थल है। उस एरिया को बहुत अच्छे से विकसित किया गया है। वो बार्डर के पास है और वहां बहुत से लोग जाते हैं। वहां हजारों टुरिस्ट रोजाना जाते हैं। वहां आर्मी स्टेशन है, आइटीबीपी है और प्रशासन भी है। इस तरह अरुणाचल प्रदेश में बाडर एरिया काफी सुंदर है।

कार्यक्रम में नॉर्थ ईस्ट बाजार का उद्घाटन और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। पर्यटन मंत्रालय के इस वार्षिक प्रमुख आयोजन में 200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें 22 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 43 अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया, भूटान, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, मलेशिया, रूस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों के पर्यटन सेवा प्रदाता और विक्रेता भी इस मंच पर अपने पर्यटन उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत करेंगे।

मार्ट में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के पर्यटन स्थलों तथा विशेष आकर्षणों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के संयुक्त पर्यटन सर्किट और पर्यटन उत्पादों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि पर्यटक एक ही यात्रा में पूर्वोत्तर के विभिन्न स्थलों का अनुभव कर सकें।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 9.22.57 PM (1)

केंद्रीय मंत्री शेखावत, मुख्यमंत्री खांडू ने सीमा सुरक्षा पर बात की

आयोजन के तहत 30 अक्टूबर को कारोबार से कारोबार (बी2बी) बैठकें होंगी। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तथा पर्यटन सेवा प्रदाताओं के बीच संवाद कराया जाएगा। इसका उद्देश्य कारोबारी सहयोग बढ़ाना, नए पर्यटन उत्पाद विकसित करना और क्षेत्र के पर्यटन उद्यमियों को बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है।

तकनीकी सत्रों में पूर्वोत्तर में लाइव कार्यक्रमों और संगीत समारोहों से जुड़ी अर्थव्यवस्था विकसित करने तथा संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों में पर्यटकों की पहुंच सुगम बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। रॉयल एनफील्ड की ओर से अनुभव आधारित पर्यटन की संभावनाओं पर भी प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रतिनिधियों के लिए तवांग मठ, जसवंत गढ़ युद्ध स्मारक, जंग जलप्रपात, बुद्ध पार्क और पीटीएसओ झील सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण की योजना बनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए परिचयात्मक पर्यटन यात्राएं एक नवंबर से गुवाहाटी से शुरू होंगी।

तवांग में 13 साल बाद इस आयोजन का दोबारा होना भी महत्वपूर्ण है। यहां वर्ष 2013 में दूसरा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट आयोजित हुआ था। इसका पिछला संस्करण नवंबर 2025 में सिक्किम के गंगटोक में हुआ था।