BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट अंबेडकरनगर में बस-ट्रेलर हादसा, 4 की मौत, मृतक में केवल एक की...

अंबेडकरनगर में बस-ट्रेलर हादसा, 4 की मौत, मृतक में केवल एक की हुई पहचान

0
7

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शुक्रवार तड़के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र में वॉल्वो बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 पर वॉल्वो बस और ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य करते हुए घायलों को ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल, अकबरपुर पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर किया गया है।

संबंधित खबरें

दिल्ली से दरभंगा जा रही थी बस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई वॉल्वो बस TEGRA EXPRESS की थी और दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया चालक को सुबह के समय झपकी आने के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

2oct212234

तीन घायलों की पहचान

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान सुमित मिश्रा (28), पुत्र चंद्र भूषण मिश्रा, निवासी रग्घुन कोठी, बिहार, सुमित आनंद (40), पुत्र स्वर्गीय योगेश्वर, निवासी दरभंगा, बिहार और रिंकू कुमारी (45), निवासी मुजफ्फरपुर नगर, बिहार के रूप में हुई है।

वहीं मृतकों में सचिन कुमार पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी महुआ छतवारा, जनपद वैशाली, बिहार की पहचान हो गई है। हादसे में जान गंवाने वाले तीन अन्य यात्रियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएम और एसपी ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया और घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat