श्रावस्ती के महादेवा नासिरगंज स्थित इण्टर कॉलेज में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान केक भी काटा गया और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। शिक्षक किशोरी लाल वर्मा, विवेक तिवारी, विजय कुमार यादव और समाजसेवी वकार हैदर उर्फ जीनू ने भी महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाध्यापक नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बापू और शास्त्री जी के जीवन आदर्शों, सत्य, अहिंसा और सादगी के बारे में बताया। उन्होंने सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई:प्रधानाध्यापक ने छात्रों को बापू-शास्त्री के आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया
और पढ़ें
›
विजय की मौत: परिवार ने जांच और कार्रवाई की मांग:बस्ती एसपी को भेजा पत्र, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग
›
तिरुपति में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री विस्फोट में 5 मजदूरों की मौत
›
सिसवा में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत:गहरे पानी में जाने से हादसा, मौसा के घर पर आया था
›
बहराइच में लेखपालों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू:आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
संबंधित खबरें









































