लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), उत्तर प्रदेश ने अपनी नई मीडिया टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से शनिवार को जारी की गई आधिकारिक सूची में 31 प्रदेश प्रवक्ता और 25 प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों की नई नियुक्तियां की गई हैं।
इसके अलावा दो प्रदेश सह मीडिया संयोजक और मीडिया वॉच टीम में दो लोगों की नियुक्ति की गई है। सभी क्षेत्रों की भी मीडिया टीम घोषित की गई है।
भाजपा ने विभिन्न विषयों पर पार्टी का आधिकारिक रुख रखने के लिए अनुभवी और युवा चेहरों को मिलाकर 31 प्रवक्ताओं की टीम तैयार की है।
प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार डॉ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी व अशोक पाण्डेय को फिर से प्रवक्ता बनाया गया है।
वहीं नए चेहरों में कौशलेंद्र पटेल, लालजी प्रसाद निर्मल, अनिला सिंह, एस.एन. सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय व नवीन श्रीवास्तव को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
इसके अलावा रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर व शैलेन्द्र शर्मा अटल को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
भाजपा ने घोषित किए 25 मीडिया पैनलिस्टविभिन्न समाचार चैनलों पर होने वाली राजनीतिक बहसों (डिबेट्स) में पार्टी का मोर्चा संभालने के लिए भाजपा ने 25 पैनलिस्टों को जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी सूची के अनुसार अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कान्त, राघवेन्द्र सिंह, शरतेन्दु त्रिवेदी ‘शरद’, रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव महेश्वरी, चन्द्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह और अपर्णा दीक्षित को मीडिया पैनलिस्ट घोषित किया गया है।
इसी तरह राज कुमार राजू, ओ.पी. मिश्र, डॉ. अशोक नागर, गौरव गर्ग, जेबा यासमीन, अमील शम्सी, पवन गोयल, बाल कृष्ण पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, डॉ. विजय रत्ना तोमर, मनीष शर्मा, बृजेश यादव, प्रशांत सिंह राठौर, सूरज श्रीवास्तव व मणीन्द्र नाथ मिश्र को मीडिया पैनलिस्ट घोषित किया गया है।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026















