डिजिटल डेस्क, त्रिशूर। केरलम के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के नत्तिका टोल प्लाजा पर टोल वसूली शुरू करने शुरू करने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।
हालात बिगड़ने पर लोक निर्माण मंत्री पीके बशीर ने एनएचएआइ को टोल वसूली अस्थायी रूप से रोकने का निर्देश दिया। बशीर ने कहा कि राजमार्ग के इस हिस्से का काम पूरा नहीं हुआ है। सर्विस रोड और पुल तक जाने वाली एप्रोच रोड का निर्माण बाकी है।
जिला पुलिस प्रमुख और जिला कलेक्टर ने टोल वसूली शुरू होने से ट्रैफिक जाम की आशंका जताई। जिला कलेक्टर को सभी हितधारकों की बैठक बुलाकर एक सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने आठ अक्टूबर से नत्तिका में टोल वसूली शुरू करने का फैसला किया था।
विरोध में कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता सुबह करीब 7:30 बजे टोल प्लाजा पहुंचकर टोल संचालन रोकने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। यूडीएफ नेताओं ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों से मारपीट का आरोप लगाया।
सोर्स न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















