श्रावस्ती/जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स, श्रावस्ती शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से अवैतनिक होमगार्डस स्वयंसेवकों के पदों पर एनरोलमेन्ट-2025 के अन्तर्गत जनपद श्रावस्ती मे 221 पुरुष/महिला अभ्यर्थियों की चयनित सूची प्राप्त हुई है। जपनद के उक्त चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन की कार्यवाही दिनांक 12.10.2026 से पुलिस लाइन, श्रावस्ती मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रावस्ती के स्तर से गठित चिकित्सीय बोर्ड द्वारा किया जायेगा । चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सीय परीक्षण हेतु बुलावा पत्र निर्गत किया जा रहा है, जो अभ्यर्थी होमगार्डस एनरोलमेन्ट के लिये चयनित हुये है, वह अपने चिकित्सीय परिक्षण के लिये यदि बुलावा पत्र मिलने मे बिलम्ब होता है तो वे स्वयं जिला होमगार्डस कार्यालय, भिनगा श्रावस्ती से सम्पर्क कर अपना बुलावा पत्र प्राप्त कर ले। उन्होने जिला होमगार्डस कार्यालय श्रावस्ती के वैतनिक एंव अवैतनिक अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि होमगार्डस एनरोलमेन्ट-2025 हेतु चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षण एंव पुलिस चरित्र, सत्यापन की सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण शुचिता एंव पारदर्शिता के साथ समय से कराना सुनिश्चित करेंगे।






















