Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम इबोला से निपटने में केन्या के साथ भारत ने जताई एकजुटता

इबोला से निपटने में केन्या के साथ भारत ने जताई एकजुटता

0
2

नैरोबी। भारत ने इबोला वायरस से निपटने के प्रयासों में केन्या के साथ एकजुटता जताते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और आपात प्रतिक्रिया में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में दोनों देशों के लंबे सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय उच्चायोग ने यह बयान केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) से आए एक यात्री में इबोला संक्रमण की पुष्टि किए जाने के बाद दिया।

संक्रमित यात्री की 06 अक्टूबर को मौत हो गई थी। केन्याई स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह एक आयातित मामला है और इससे देश में व्यापक संक्रमण का संकेत नहीं मिलता।

भारत ने इबोला से निपटने के लिए केन्या को 6,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट भी उपलब्ध कराए हैं। स्वास्थ्य मंत्री एडेन डुआले ने राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विकास साझेदारों के साथ बैठक में देश की तैयारियों की जानकारी दी।

केन्या में मई 2026 से राष्ट्रीय आपात प्रबंधन प्रणाली सक्रिय है और राष्ट्रीय व काउंटी स्तर की आपात प्रतिक्रिया इकाइयों को सतर्क रखा गया है। स्वास्थ्य केंद्रों और समुदायों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा संभावित मामलों की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात हैं।

मंत्रालय के अनुसार, 4,971 स्वास्थ्यकर्मियों को इबोला से बचाव और निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। देश के 15 प्रवेश बिंदुओं पर जांच जारी है और अब तक 6.52 लाख से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

 

Follow @mntnewsbharat