बस्ती के कलवारी क्षेत्र के धोबहट में दो दिवसीय कुश्ती दंगल शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इसका आयोजन चौधरी रणजीत सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया।
दंगल में स्थानीय और दूर-दराज के इलाकों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कुश्ती के दांव-पेच दिखाए और एक-दूसरे को चुनौती दी।
दो दिनों तक चले आयोजन में कई मुकाबले हुए। अंतिम दिन मुकाबले खत्म होने के बाद विजेता पहलवानों को पुरस्कार दिए गए।
आयोजकों ने कहा कि दंगल का मकसद पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देना और ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना था।
और पढ़ें
›
दो साल से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:एएचटी टीम ने बालिका को सकुशल बरामद किया; जनवरी 2024 में लापता हुई थी, आरोपी न्यायालय भेजा गया
›
धनतेरस पर हर्रैया और भदावल बाजार में खरीदारी हुई:सड़क किनारे दुकानों और गणेश प्रतिमा से हर्रैया में जाम लगा, एंबुलेंस भी फंसी
›
आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप:श्रावस्ती में कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, अवैध रुपए लेने का मामला
