नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी शुक्रवार को धनतेरस पर बिना सुरक्षा काफिले और कार्यकर्ताओं की भीड़ के सोनौली बाजार पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा के लिए सामान खरीदा। त्रिपाठी एसएसबी रोड स्थित रवि आभूषण की दुकान पर गए। उन्होंने चांदी का सिक्का, भगवान की मूर्ति और पूजन सामग्री खरीदी। विधायक को दुकान पर देखकर दुकानदार और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। स्वर्ण व्यवसायी रवि वर्मा ने बताया कि विधायक ने पूजा के लिए चांदी के सिक्के, भगवान की मूर्ति और कई अन्य सामान खरीदे। त्रिपाठी का कहना है कि त्योहार पर अपने विधानसभा क्षेत्र में खरीदारी करने से स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ता है और बाजार में खुशहाली आती है। धनतेरस पर सोने-चांदी की दुकानों पर भीड़ रही। इस दौरान विधायक ने दुकानदारों और ग्राहकों से मुलाकात कर उन्हें धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ऋषि त्रिपाठी सोनौली बाजार में खरीदारी करने पहुंचे:धनतेरस पर रवि आभूषण से चांदी का सिक्का, भगवान की मूर्ति और पूजन सामग्री खरीदी
और पढ़ें
›
दो साल से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:एएचटी टीम ने बालिका को सकुशल बरामद किया; जनवरी 2024 में लापता हुई थी, आरोपी न्यायालय भेजा गया
›
धनतेरस पर हर्रैया और भदावल बाजार में खरीदारी हुई:सड़क किनारे दुकानों और गणेश प्रतिमा से हर्रैया में जाम लगा, एंबुलेंस भी फंसी
›
आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप:श्रावस्ती में कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, अवैध रुपए लेने का मामला
